{"_id":"5be93547bdec226d0679d740","slug":"indian-army-chief-bipin-rawat-statement-on-reviving-of-terorism-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में फिर से आतंकवाद को जिंदा नहीं होने देंगे, सेना और सरकार दोनों अलर्ट हैं: बिपिन रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में फिर से आतंकवाद को जिंदा नहीं होने देंगे, सेना और सरकार दोनों अलर्ट हैं: बिपिन रावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना चीफ बिपिन रावत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेनाध्यक्ष बिपिन रावत सोमवार को अक्षम सैनिकों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमन के बजाय बंदूक थामने वालों की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती। आर्मी चीफ ने कहा कि कश्मीरी युवा पैसों के लालच में आतंकियों से मिलकर देश के खिलाफ चल रहे हैं। कश्मीरी नौजवान नए-नए संगठनों के साथ जुड़कर घाटी में आतंकी हमलों में शामिल होकर मारे जाते हैं।
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर रीजन में घुसपैठियों के बजाय लोकल आतंकी ज्यादा हैं, इन लोगों को पैसों का लालच और गलत जानकारी देकर भड़काया जाता है और आतंकी संगठनों से जोड़ लिया जाता है, प्रशिक्षण होता नहीं, इसलिए आतंकी बनने के घंटों, हफ्तों या महीनों में आर्मी की गोली का शिकार बन जाते हैं। इन लोगों की उम्र ज्यादा नहीं रहती।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे ही हालातों के मद्देनजर आर्मी के अधिकारी उन नौजवानों के परिवारों के जरिए उन्हें सरेंडर करने को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास मौका है कि वह हथियार छोड़ अपनी उम्र लंबी करें अन्यथा भारतीय सेना जैसे को तैसा नहीं बल्कि बढ़ा-चढ़ाकर लौटाने वाली योजना के तहत जवाब देगी।
विज्ञापन
पंजाब को खतरा नहीं है, पर सतर्क रहना होगा
इस मौके पर आर्मी चीफ ने कहा कि पंजाब को किसी प्रकार का खतरा नहीं है, पर अब सतर्क रहने का समय आ गया है। पंजाब के हालात पर केंद्र सरकार गंभीर है, सीएम भी हर छोटी बड़ी घटना को मॉनिटर कर रहे हैं। पंजाब के लोग खुद ही बहुत स्ट्रांग हैं। यह लोग नहीं चाहते कि बाहर से आकर कोई पंजाब का माहौल खराब करे।
हमारी सरहदें बिल्कुल सेफ हैं...
पत्रकारों के सवाल के जवाब में सेनाध्यक्ष ने कहा कि लाइन ऑफ कंट्रोल के दूसरी तरफ चाहे 10 हजार लोग इस पार आने की फिराक में हों पर हमारी सरहदें बिल्कुल सेफ हैं। हमारे जवान वहां बैठें हैं, ताकि अंदर घुसने से पहले ही घुसपैठियों को सरहद पर ढेर कर दिया जाए। सेनाध्यक्ष ने दावा किया कि पहले के मुकाबले घुसपैठ काफी कम हुई है। हालांकि अब बर्फ पड़ने वाली है, घुसपैठ की कोशिशें बढ़ेंगी, लेकिन हम सतर्क हैं। अक्सर ऐसा हो रहा है कि वह घुसने की कोशिश करते हैं और थोड़ी फायरिंग के बाद लौट जाते हैं।