{"_id":"5aebe9b04f1c1b5c098b7f13","slug":"indian-army-bathinda-cantt-security-irrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा छावनी में सेना की सुरक्षा में लगी सेंध, एक गिरफ्तार और दूसरा भाग गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा छावनी में सेना की सुरक्षा में लगी सेंध, एक गिरफ्तार और दूसरा भाग गया
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Fri, 04 May 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
International Border
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में भारतीय सेना की सबसे बड़ी छावनियों में गिनी जाने वाली पंजाब की बठिंडा छावनी की सुरक्षा में सेंधमारी का मामला सामने आया है। इसके बाद सेना के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। थाना कैंट पुलिस ने सैनिक आरपी वर्मा की शिकायत पर दो के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
थाना कैंट प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर शर्मा ने बताया कि बुध सिंह और विवेक कुमार कैंट के अंदर एक ठेकेदार के पास लेबर का काम करते हैं। पिछले दिनों वे अपने ठेकेदार को बिना बताए कैंट के अंदर रणजीत कालोनी के साथ सटे जंगल में बिना किसी परमिशन से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घुस गए। वहां से वे लोहा व फेंसिंग चोरी कर ट्राली में भरने लगे।
वहीं, गश्त पर निकले जवान आरपी वर्मा ने उन्हें समान चोरी करते हुए देख लिया और अधिकारियों को सूचित किया। जैसे ही उक्त मामले के बारे में ठेकेदार को पता चला तो उसने दोनों को छोड़ने का आग्रह किया। लेकिन सेना के जवान आरपी वर्मा ने थाना कैंट में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज आरोपी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी बुध सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
सेना छावनी में गोला बारूद का भी डिपो
गौरतलब है कि बठिंडा छावनी में गोला बारूद का काफी बड़ा डिपो है। यहां 24 घंटे कड़ी सुरक्षा रहती है। इस इलाके में फेंसिंग चोरी की घटना गंभीर है।