फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India star shotput player TajinderPal Singh Toor fully fit for Olympics

तजिंदरपाल तूर: स्टार शॉटपुट खिलाड़ी गोल्ड जीत कर लौटे, मिला पिता की मौत का समाचार, फिर बने एशियाई चैंपियन

Wed, 24 Jul 2024 11:25 AM IST
निवेदिता वर्मा नितिन उपमन्यु, अमर उजाला, चंडीगढ़
नितिन उपमन्यु, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 11:25 AM IST
सार

13 नवंबर, 1994 को जन्मे तजिंदर पाल सिंह मोगा के गांव खोसा पांडो के रहने वाले हैं। उनकी माता प्रीत पाल तूर और पिता कर्म सिंह तूर किसान थे। बचपन में तूर क्रिकेटर बनना चाहते थे। पिता करम सिंह और चाचा गुरनाम सिंह चाहते थे कि उनका बेटा शॉट पुट में जाए और देश के लिए कुछ करे।

विज्ञापन
India star shotput player TajinderPal Singh Toor fully fit for Olympics
तजिंदर पाल सिंह तूर - फोटो : फाइल

विस्तार

टखने में दर्द से जूझते रहे भारत के स्टार शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदर पाल सिंह तूर अब ओलंपिक के लिए पूरी तरह फिट हो गए हैं। एशियाई रिकॉर्ड धारक और गत एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तूर की नजर अब अपने ही एशियाई रिकॉर्ड को तोड़ने पर है। उनके नाम पुरुषों के शॉट पुट में 21.77 मीटर का राष्ट्रीय और एशियाई रिकॉर्ड दर्ज है।

विज्ञापन


तूर ने जकार्ता में 2018 एशियाई खेल में 20.75 मीटर का थ्रो कर एक नया राष्ट्रीय और एशियन गेम्स का रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। जिस दिन वह घर वापस आए, तजिंदरपाल को दुखद समाचार मिला कि उनके पिता की कैंसर से मृत्यु हो गई है। इसने उन्हें ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया, जो उनके पिता का सपना था। इसके बाद वह हांगझोऊ में एशियाई खेल-2023 में स्वर्ण पदक जीत कर दोबारा एशियाई चैंपियन बने। उन्हें पेरिस ओलंपिक में पदक के लिए देश की बड़ी उम्मीद माना जा रहा है।
विज्ञापन


तीन जून को उनके टखने में चोट लग गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ हफ्ते आराम की सलाह दी थी। उनके कोच पनवीर के अनुसार तूर लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं और बड़े इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह इससे पहले भी चोटिल होते रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा शानदार वापसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई खेल में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता और एशियाई चैंपियन, चार बार के नेशनल चैंपियन तूर टोक्यो ओलंपिक के दौरान कलाई में चोट के कारण फाइनल में जगह बनाने में असफल होने के बाद 13वें स्थान पर रहे थे। इसी तरह उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के लिए भी क्वालिफाई किया, लेकिन प्रशिक्षण के दौरान कमर में लगी चोट के कारण उन्हें अंतिम समय में प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा।

क्रिकेटर बनना चाहते थे 

13 नवंबर, 1994 को जन्मे तजिंदर पाल सिंह मोगा के गांव खोसा पांडो के रहने वाले हैं। उनकी माता प्रीत पाल तूर और पिता कर्म सिंह तूर किसान थे। बचपन में तूर क्रिकेटर बनना चाहते थे। पिता करम सिंह और चाचा गुरनाम सिंह चाहते थे कि उनका बेटा शॉट पुट में जाए और देश के लिए कुछ करे। पिता रस्साकशी के लिए काफी लोकप्रिय थे, जबकि चाचा गुरनाम सिंह शॉट पुट चैंपियन रह चुके हैं। उनसे प्रभावित होकर ही वे इस खेल से जुड़े। शुरुआती वर्षों में उन्होंने अपने चाचा की निगरानी में प्रशिक्षण लिया और बाद में और दो बार एशियन चैंपियन बने।

2021 में तोड़ा था 12 साल पुराना एशियाई रिकॉर्ड

तजिंदरपाल सिंह तूर ने 21.49 मीटर के प्रयास के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था, जो पुरुषों के शॉट पुट में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड था। यह उपलब्धि उन्होंने 2021 के चौथे भारतीय ग्रां प्री में हासिल की थी। उनके 21.49 थ्रो ने सऊदी अरब के सुल्तान अब्दुल मजीद के 21.13 मीटर के 12 साल पुराने एशियाई रिकॉर्ड को भी तोड़ा था। 2023 में भुवनेश्वर में उन्होंने 21.77 मीटर की दूरी भी तय की, जो उनका सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है।

फेडरेशन कप का खिताब जीतकर बनाई पहचान

तजिंदरपाल को राष्ट्रीय स्तर पर उस समय पहचान मिली, जब उन्होंने 2016 का फेडरेशन कप शॉट पुट खिताब जीता और साल 2017 में 20.40 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ अपने इस खिताब का बचाव भी किया। जून 2017 में कजाकिस्तान के अल्माटी कोसानोव मेमोरियल में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता और एक महीने बाद एशियाई चैंपियनशिप में 19.77 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया।

रिकॉर्ड और उपलब्धियां

-2017 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप। -सिल्वर मेडल
-2018 एशियाई खेल। -गोल्ड मेडल
-2019 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप। -गोल्ड मेडल
-2023 एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप। -गोल्ड मेडल
-2023 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप। -गोल्ड मेडल
-2023 एशियाई खेल। -गोल्ड मेडल
-राष्ट्रीय रिकॉर्ड और एशियाई रिकॉर्ड। -21.77 मीटर
-एशियन गेम्स रिकॉर्ड। -20.75 मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed