{"_id":"6301c0e3f8528c2f843a6d1b","slug":"india-athletes-enthusiastically-participated-in-triathlon-held-for-first-time-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ में पहली बार हुआ ट्रायथलोन, देश के कई एथलीटों ने जोश के साथ लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ में पहली बार हुआ ट्रायथलोन, देश के कई एथलीटों ने जोश के साथ लिया हिस्सा
Sun, 21 Aug 2022 10:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:51 AM IST
सार
सुखना लेक पर दो किलोमीटर के ट्रैक पर जाते हुए दो तीन एथलीटों पानी में तैराकी करते हुए मसल खिंच गए। इसके बाद लाइफ गार्ड्स की ओर से उन्हें बोट में बिठाकर वापिस लाया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ट्रायथोलन का आयोजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में रविवार को ट्रायथलोन का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से आए एथलीटों ने जोश के साथ हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सुखना लेक पर सुबह 6 बजे तैराकी का इवेंट शुरू हो गया था। आयोजकों की ओर से दस -दस एथलीटों को लेक में स्विमिंग करने के लिए भेजा गया। इस दौरान उनकी टाइमिंग भी नोट की गई।
विज्ञापन
सुखना पर ट्रैक बनाया गया। जिसके अनुसार तैराकी में प्रतिभागी हिस्सा ले रहे थे। दो किलोमीटर लंबा ट्रैक में प्रतिभागी पानी में हिस्सा लेते हुए वापिस फिनशिंग लाइन पर पहुंच रहे थे। वापिस पहुंचने के बाद यह एथलीट भागते हुए साइकिल उठाकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते चले गए। सुखना लेक पर दो किलोमीटर के ट्रैक पर जाते हुए दो तीन एथलीटों पानी में तैराकी करते हुए मसल खिंच गए। इसके बाद लाइफ गार्ड्स की ओर से उन्हें बोट में बिठाकर वापिस लाया गया।
विज्ञापन