{"_id":"58899a984f1c1ba333cf63f3","slug":"india-and-pakistan-border-security-guards-exchange-sweets-at-bagha-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवसः भारत-पाक के रेंजरों ने एक दूसरे दी मिठाई और बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवसः भारत-पाक के रेंजरों ने एक दूसरे दी मिठाई और बधाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Jan 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
अटारी-वाघा बॉर्डर पर बंटी मिठाइयां
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश आज 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजपथ से लेकर पूरा देश तिरंगे के रंग में सराबोर है। गणतंत्र दिवस के खास मौके को और भी खास बनाते हुए अटारी-वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों और पाक रेंजर्स ने आपस में मिठाइयां बांटी और एक दूसरे का मुंह भी मीठा करवाया।
दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी इस संक्षिप्त समारोह में उपस्थित रहे और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और बधाइयां दी।
गणतंत्र दिवस और ईद के मौकों पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच मिठाई और मुबारकबाद का यह सिलसिला काफी पुराना है। भारत-पाक की सेना के बीच आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए बंटवारे के बाद से ही यह परंपरा चली आ रही है। दोनों देशों की तल्खियों के बावजूद सेना पर्व त्यौहार के मौके पर एक-दूसरे को मिठाइयां और मुबारकबाद देते रहे हैं।

Security personnel from India and Pakistan exchange sweets at Wagah Border on the occasion of #RepublicDay pic.twitter.com/AFGjeVvpHK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) January 26, 2017