फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Independence Day, Route Diverson in Chandigarh on 15 August

स्वतंत्रता दिवसः आज बंद रहेंगे चंडीगढ़ के 4 रूट, देख लीजिए वरना झेलेंगे परेशानी

Wed, 15 Aug 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
Independence Day, Route Diverson in Chandigarh on 15 August
सांकेतिक तस्वीर
कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में चार रूट बंद रहेंगे। यहां क्लिक करके देख लीजिए कौन-कौन से, वरना भारी परेशानी झेलेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बाधित किए लोकमार्ग सहित बदलाव किए गए रूट मैप जारी किया है। इसमें जो रूट बंद रहेंगे उनकी जानकारी के साथ पार्किंग के स्थान आदि की जानकारी दी गई है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित अतिथि परेड ग्राउंड आने के लिए अधिकृत कार पार्किंग लेबल सहित उद्योग पथ पर सेक्टर-16/17/22/23 क्रिकेट स्टेडियम चौक से सेक्टर-22,ए की मार्केट के सामने अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।  
विज्ञापन


15 अगस्त को सुबह सात बजे से परेड ग्राउंड में कार्यक्रम के समापन तक वाहनों के लिए यह रूट रहेंगे बंद
1.  सेक्टर-16,17,22,23 लाइट प्वाइंट से गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप, सेक्टर 22 ए उद्योग पथ का रूट। 
2. सेक्टर-16/17 क्रॉसिंग से सेक्टर 16/17/22/23 चौक, जन मार्ग तक का रूट। 
3. लॉयंस रेस्टोरेंट के समीपवर्ती लाइट प्वाइंट से सेक्टर-17 परेड ग्राउंड तक का रूट। 
4. सेक्टर-22,ए की मार्केट के सामने के पार्किंग एरिया में सुबह छह बजे से कार्यक्रम के समापन तक वाहनों को पार्क नही करने दिया जाएगा। 
आमजन यहां कर सकेंगे अपने वाहन पार्क 
1. सेक्टर-22,बी का पार्किंग एरिया। 
2. सेक्टर-23,बी के रक्त संबंधी बीमारी के अस्पताल के निकट के स्थान। 
3. फुटबॉल ग्राउंड की पार्किंग। 
4. सेक्टर-17 स्थित सर्कस ग्राउंड। 
5. नीलम सिनेमा-17 से सटी पार्किंग। 

बसें यहां से करेंगी प्रवेश 
हरियाणा-पंजाब-हिमाचल प्रदेश सहित अन्य जगहों से आने वाले बस चालक बसों को आईएसबीटी-17 जाने के लिए आईएसबीटी चौक से किसान भवन चौक और हिमालय मार्ग से पिकाडली चौक से होते हुए गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप के छोटे चौक से आईएसबीटी-17 में प्रवेश करेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने उक्त समय से कार्यक्रम के समापन तक लोकमार्ग में बाधा के लिए आमजन से खेद व्यक्त किया है। साथ ही लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की है। 
विज्ञापन


सिक्योरिटी एडवाइजरी 
1. सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में सुबह साढ़े आठ बजे तक आमजन से सीट पर बैठने की अपील की गई है। 
2. आमजन से सेक्टर-22 गुरदयाल पेट्रोल पंप और आईएसबीटी-17 की तरफ से गेट नंबर- 4,5,6,7 और गेट नंबर-8 से प्रवेश करने की अपील की गई है। 
3. आमजन से अपने पहचान पत्र साथ लेने की अपील की गई है। 
4. माचिस, चाकू, बैग, सिगरेट, हथियार, शराब, ज्वलनशील पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तुएं नही लाने की अपील की गई है। 

पंजाब राजभवन की तरफ के रूट में बदलाव नहीं 
पहले के वर्षों में ट्रैफिक पुलिस पंजाब राजभवन में होने वाले एट होम कार्यक्रम की शुरुआत से समापन तक सेक्टर-5,6,7,8 के चौक से गोल्फ क्लब के टी-प्वाइंट तक और टी-प्वाइंट से प्रशासक के सलाहकार के आवास तक का रास्ता आमजन के लिए बंद करती रही है लेकिन इस बार इस रास्ते को बंद करने या खुला रखे जाने बारे कोई जानकारी सांझा नही की गई। जबकि इससे पहले गोल्फ क्लब के सदस्यों से भी एट होम कार्यक्रम के दौरान एसजीजीएस-26 कालेज की सड़क का इस्तेमाल करने की अपील की जाती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed