फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ind vs sa mohali test match ticket booking schedule

IND vs SA: कल से यहां से खरीदें मैच टिकट

Sun, 25 Oct 2015 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Oct 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
ind vs sa mohali test match ticket booking schedule

मोहाली में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले 5 दिवसीय टैस्ट मैच की टिकटों की बिक्री कल से शुरू हो जाएगी। मैच 5 से 9 नवंबर तक पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन


क्रिकेट फैंस मैच के लिए टिकट सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चंडीगढ़ के सेक्टर-22, 15 और 32 के अलावा मोहाली के सेक्टर-70 और पंचकूला के सेक्टर की ब्रांचों से खरीद सकते हैं। इसके लिए पीसीए के गेट नंबर चार और 14 में टिकट उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


टिकटों की बिक्री सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक की जाएगी। इसके अलावा प्रशंसक ऑनलाइन भी टिकट खरीद सकते हैं। वहीं, स्टूडेंट्स को सबसे कम दरें पर टिकट बेची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों के लिए टिकट दर दो सौ रुपये रखी गई है। छात्रों को टिकट खरीदते समय अपने आई कार्ड दिखाने होंगे। टेस्ट मैच के लिए अधिक संख्या में युवा स्टेडियम आ सकें, इसलिए आयोजकों ने स्टूडेंट्स की टिकट की कीमत कम रखी है।

यह हैं टिकट के दाम

नॉर्थ वीआईपी ब्लॉक 750 रुपये
वीआईपी ब्लाक 1000 रुपये
पवेलियन टेरिस  2000 रुपये
कॉरपोरेट बॉक्स-लेवल दो के लिए 3500 रुपये
एसी लॉज -2500 रुपये
चेयर ब्लॉक-300
छात्र वर्ग -200

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed