{"_id":"599ddd174f1c1b76568b49c2","slug":"increasing-the-security-of-the-main-witness","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा मामला: मुख्य गवाह की सुरक्षा बढ़ाई, पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा मामला: मुख्य गवाह की सुरक्षा बढ़ाई, पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा मुखी की 25 अगस्त को पंचकूला में होने वाली पेशी को लेकर खरड़ शहर में सिटी पुलिस ने सिक्योरिटी बढ़ा दी है। डेरा प्रेमियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जगह-जगह नाकेबंदी कर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है, ताकि कोई भी डेरा प्रेमी पंचकूला न पहुंच सके।
वहीं, पुलिस ने मामले के मुख्य गवाह खरड़ निवासी खट्टा सिंह की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी है, जिससे शरारती तत्व उन्हें नुकसान न पहुंचा सकें। खट्टा सिंह सच्चा सौदा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के ड्राइवर रहे चुके हैं और इस मामले के मुख्य गवाह हैं।
गौरतलब है कि डेरा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर डेरे की एक साध्वी ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए वर्ष 2002 में शिकायत दी थी। डेरा प्रमुख इस मामले में पहली बार वर्ष 2007 में अंबाला की अदालत मे पेश हुए थे।
विज्ञापन
इसके बाद से यह मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है। थाना सिटी खरड़ के एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमों ने शहर की मुख्य जगहों पर नाकेबंदी कर रखी है।
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के निर्देश पर हलका खरड़ के थाना प्रमुखों ने आपसी तालमेल बना कर रखा है, जिससे एक दूसरे के क्षेत्र में कोई शरारती तत्व घुसपैठ न कर सके। रोपड़ रेंज के डीआईजी ने बुधवार को खरड़ में नाकेबंदी का जायजा भी लिया है और पुलिस अफसरों को आवश्यक निशा-निर्देश दिए।
वहीं, सूत्रों से पता चला है जिला पुलिस ने खट्टा सिंह के घर के आसपास 20 पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए गए हैं।