फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Increased redness in the eye by season may cause allergic reactions, medical consultant

मौसम के अनुसार आंखों में लाली का बढ़ना-घटना एलर्जी हो सकती है, 13 सवाल और डॉक्टर के जवाब

Tue, 21 Apr 2020 05:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 21 Apr 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Increased redness in the eye by season may cause allergic reactions, medical consultant
प्रतीकात्मक तस्वीर
लॉकडाउन में मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला की हेल्पलाइन में सोमवार को सवालों के जवाब दिए निंबस आई सेंटर वरिष्ठ आई सर्जन डा. अवनीश गुप्ता ने।
विज्ञापन


सवाल : मेरी उम्र 30 साल है। मुझे चश्मा लगा हुआ है। लेंस लगाने से आंखों में सूजन आती है। मैंने सुना है कि लेजर तकनीक से चश्मा हट जाता है। यह इलाज चंडीगढ़ में कहां हो सकता है। इसका फायदा है या नहीं।
विज्ञापन

- बिमला देवी, पंचकूला
जवाब : लेंस से आपको एलर्जी हो रही है। लॉकडाउन तक कांटेक्ट्स लेंस का इस्तेमाल न करें। लेजर तकनीक सेफ है। आप किसी स्पेशलिस्ट डाक्टर को दिखाएं। वे कुछ टेस्ट करेंगे। टेस्ट के बाद ही डाक्टर बता पाएंगे कि आपके लिए तकनीक फिट है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : मेरे बेटे की उम्र 11 साल है। उसकी आंख की पलकों पर फुंसियां हो गई हैं। पहले एक आंख पर यह समस्या थी। अब दूसरे आंख में भी फुंसियां हो गईं हैं। उसकी आंख पहले से ही कमजोर थी। क्या कोई दवा या उपचार बता सकते हैं।
- सरिता, सेक्टर 56 चंडीगढ़
जवाब : यदि फुंसियों में लाली और दर्द है तो आपको आई सर्जन के पास जाना चाहिए। ऐसा नहीं है तो लॉकडाउन के बाद आई सर्जन को दिखा सकते हैं। चश्मे के नंबर को भी समय-समय पर चेक करवाएं।

सवाल : सर, मुझे अपनी आंखों के बारे में पूछना है। मेरी आंख एक छोटी और दूसरी बड़ी दिखती है। पहले मैंने ध्यान नहीं दिया। ऐसा लगता है कि एक आंख पर ऊपर सूजन है। शायद इसी वजह से छोटी लगती हो। दो महीने से आंखों में खारिश भी हो रही है।
- रविंदर सेक्टर 19 पंचकूला
जवाब : छोटी-बड़ी आंख का इलाज आराम से हो सकता है। इसके लिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि खारिश हो रही है तो कपड़े में बर्फ रखकर उसकी सिकाई कर सकते हैं। आप लेक्रीमॉस व ल्यूब्रेक्स आई ड्राप दिन में चार से पांच बार डाल सकते हैं। यदि फिर भी आराम नहीं मिलता है तो आई सर्जन को दिखाएं।

सवाल : मेरी उम्र 27 साल है। मुझे रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा की शिकायत है। मुझे इस बारे में जानकारी चाहिए।
- विशाखा, चंडीगढ़
जवाब : इस बीमारी में आंखों के पिछले हिस्सों की नसें कमजोर होती हैं। लॉकडाउन के बाद इस बीमारी का इलाज करवाएं। विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
 

सवाल : मेरी उम्र 10 साल है। मुझे तीन दिन से आंखों में लाली है और खुजली की शिकायत है।
- दिव्यांश, सेक्टर 41
जवाब : कपड़े में बर्फ रखकर आंख की सिकाई करें। आप लेक्रीमॉस व ल्यूब्रेक्स आई ड्राप डाल सकते हैं। आराम नहीं आने पर आई सर्जन को दिखाएं।

सवाल : मेरी आंखों में बहुत खुजली होती है। कृपया कोई आई ड्राप बताएं।
- संजय, सेक्टर 48
जवाब : आप दो दिन के लिए कोरोसनी व दो से तीन दिन के लिए सेट्रिजिन ले सकते हैं।

सवाल : मेरी उम्र 81 साल है। मैं पीजीआई का रेग्युलर पेशेंट हूं। पीजीआई ने मुझे ल्यूमीगेन आई ड्राप प्रिस्क्राइब की थी लेकिन वह मार्केट में नहीं है। ट्रावेशन भी मार्केट में नहीं है। क्या मुझे कोई इंडियन ब्रांड का नाम बता सकते हैं।
- एसएम देवगन, पंचकूला
जवाब : यदि ऐसा नहीं है तो आप टोवेक्सो, ट्रेवो, लुपीट्रास व नाइन पीएम दवा ले सकते हैं। यह आपकी बताई गई दवा के अन्य ब्रांड है। जो आसानी से मिल सकते हैं।

सवाल : मेरी उम्र 65 साल है। दो साल पहले पीजीआई से दाईं आंख में पुतली डलवाई थी पर रोशनी नहीं आई और अब आंख में से पानी निकलता है। खारिश व दर्द की शिकायत है।
- कमलेश शर्मा, चंडीगढ़
जवाब : आप लेक्रिमॉस या ल्यूब्रेक्स आई ड्राप को दिन में चार से पांच बार डालें। इससे खारिश की शिकायत दूर हो जाएगी। पुतली में रोशनी का वापस न आने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें मुख्य रूप से पुतली का फेल होना, पीछे परदे का कमजोर होना, सफेद या काला मोतिया शामिल है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद एक बार प्राइवेट क्लीनिक में दिखाएं।

सवाल : मेरी उम्र 37 साल है। मेरी नजर कमजोर होती जा रही है। नजर का चश्मा जब डालकर जब उतारता हूं तो सिर घूमने लगता है इसलिए चश्मा डालना बंद कर दिया है। कृपया मेरी समस्या का समाधान करें और नजर को कमजोर होने से कैसे बचाएं।
- कमल वर्मा, बलटाना
जवाब : आप चश्मे की दोबारा से जांच करवाएं। चश्मे की बनावट या सेंट्रेशन में बदलाव आने से आराम मिलेगा। नजर कम होने पर चश्मा पहनना पड़ेगा। उम्र के साथ नजर का कम होना सामान्य बदलाव है।

सवाल : मेरी 13 वर्षीय बेटी की दूर की निगाह कमजोर है जबकि पास की ठीक है। मुझे पता चला था कि पीजीआई में ऐसी कोई तकनीक है, जो आपरेशन के माध्यम से कमजोर नजर को ठीक कर देती है। उसमें चश्मे की आवश्यकता नहीं पड़ती है। कृपया मार्गदर्शन करें।
- मुश्ताक अली, पंचकूला
जवाब: 18 साल से पहले लॉसिक सर्जरी नहीं करवानी चाहिए। समय-समय पर चश्मे व परदे की जांच करवाते रहे। 18 साल होने के बाद लेजर तकनीक के लिए आई सर्जन को दिखाएं।

सवाल : मेरी उम्र 53 साल है। मेरी आंखें लाल हो जाती हैं। करीब आठ साल से इलाज चल रहा है। पांच से छह महीने ठीक रहती हैं। फिर लाल हो जाती हैं। कई अस्पतालों में दिखाया लेकिन कोई सॉल्यूशन नहीं मिला। पीजीआई के डाक्टरों ने बताया कि ये इंफेक्शन है। इसका परमानेंट इलाज नहीं है। आप मुझे बताएं कि क्या यह ठीक नहीं हो सकता। आंखें लाल होने का क्या कारण है।
- भगवान देवी, पंचकूला
जवाब : मौसम के हिसाब से यदि आंखों में लाली बढ़ती या घटती है तो आपको एलर्जी की शिकायत हो सकती है। एक बार आपकी हिस्ट्री देखने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा। लॉकडाउन के बाद आप दिखाएं।

सवाल : मेरी उम्र 27 साल है। मेरी आंखों में बार फुंसी हो जाती है। कई बार डाक्टरों को दिखाया, लेकिन स्थायी इलाज नहीं मिला। आप बताएं कि इसका क्या इलाज है।
- कमल वर्मा, बलटाना जीरकपुर
जवाब : आंखों में बार-बार फुंसी का होने का मतलब है कि साफ-सफाई की कमी है। अपने हाथों को बार-बार धोएं। दिन में दो से तीन बार पलक को साफ करें। फिर भी दिक्कत आती है तो डाक्टर को दिखाएं।

सवाल : मेरी आंखों में पानी आता है और खारिश भी होती है।
- कमलेश, जीरकपुर
जवाब : आंखों पर बर्फ की सिकाई करें। एलर्जी हो सकती है। आंख बंद कर छींटे भी मारें। दो से तीन दिन सेट्रिजिन की दवा ले सकते हैं। किसी आई सर्जन को भी दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed