फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income related question confused in economics paper

अर्थशास्त्र के पेपर में आय से संबंधित प्रश्न ने उलझाया

Sun, 29 May 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Income related question confused in economics paper
चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को बारहवीं टर्म-2 की अर्थशास्त्र की परीक्षा का आयोजन करवाया गया। इस दौरान छात्रों ने बताया कि पेपर ठीक था लेकिन कुछ प्रश्न उलझाने वाले थे। अधिकांश छात्रों को राष्ट्रीय आय से संबंधित प्रश्न को हल करने में कठिनाई हुई।
विज्ञापन

शहर में सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षा शनिवार को 56 स्कूलों में हुई। इसमें 24 सरकारी स्कूल, 3 केंद्रीय विद्यालय और 29 निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। छात्र ईशान अरोड़ा ने कहा कि अर्थशास्त्र का पेपर आखिरकार बोर्ड पेपर की तरह लगा। पेपर काफी मुश्किल था खासकर अंत में केस स्टडी और न्यूमेरिकल के प्रश्नों में मुझे परेशानी हुई। छात्र अंकुश शर्मा ने बताया कि मुझे लग रहा था कि पेपर मुश्किल होगा लेकिन पेपर आसान था। हालांकि राष्ट्रीय आय से संबंधित कुछ सवाल मुश्किल थे लेकिन ये विषय थोड़ा मुश्किल है। श्रेया सिंह ने कहा कि पेपर थोड़ा मुश्किल लगा। न्यूमेरिकल प्रश्न मुश्किल था। मैक्रोइकॉनॉमिक्स का थ्योरी पार्ट सबसे आसान था जबकि भारतीय आर्थिक विकास के प्रश्न कठिन थे। केस स्टडी में भी परेशानी हुई। जीएमएसएसएस-23 की प्राचार्य सीमा बी ग्रोवर ने बताया कि 2-3 सवालों को छोड़कर पेपर काफी आसान था जिन छात्रों ने भी नियमित पढ़ाई की और सैंपल पेपर्स का अच्छे से अभ्यास किया होगा उन्हें प्रश्न हल करने में कोई दिक्कत नहीं आई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed