फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inauguration of Community Centre at Sector 37

जब भरी जनसभा में सांसद खेर बोलीं- सूद साहब दूसरे वार्डों में भी जाया करो...

Mon, 25 Dec 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Dec 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Community Centre at Sector 37
Chandigarh MP Kirron Kher - फोटो : अमर उजाला
पार्टी के सभी पार्षद आए हैं। धन्यवाद। इसी तरह से बीजेपी को एक साथ खड़ा देखना चाहती हूं। अरुण जी ने सभी को प्यार से बुलाया है, लेकिन अरुण जी आप कहीं नहीं दिखते। आप भी दूसरे वार्डों के कार्यक्रमों में जाया करो। यह बात सेक्टर-37 के कम्युनिटी सेंटर के उद्घाटन के बाद सांसद किरण खेर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


हिमाचल में सीएम उम्मीदवार की घोषणा पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि चंडीगढ़ के लोग हिमाचल में प्रचार करने गए थे। मंच पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश में प्रचार करने गए थे। पार्टी वहां पर विजयी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने उद्घाटन करते हुए लोगों को कहा कि यह कम्युनिटी सेंटर है। समझ नहीं आ रहा है। यह तो फाइव स्टार होटल है। अरुण तेरे बेटे की शादी इसी कम्युनिटी सेंटर में कराएंगे। इस पर अरुण सूद की पत्नी हंसने लगी। किरण खेर ने कहा कम्युनिटी सेंटर में जिम की बेहतर व्यवस्था है। सभी पार्षद जिम में आया करें। 2019 का चुनाव आ रहा है ताकि लोग फिट रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेर ने कांग्रेसी पार्षद देवेंद्र सिंह बबला को कहा कि बबला जी आप भी मानना पड़ेगा कि शहर में तेजी से काम हो रहा है। पांच दस वर्ष पहले किस प्रकार काम होता था। आप आए हैं। हमारा मान रखा है। आपका धन्यवाद। आज के शासन और काम में फर्क देख रहे हो।

यह है सुविधा इस कम्य़ुनिटी सेंटर में

Inauguration of Community Centre at Sector 37
Chandigarh MP Kirron Kher
राष्ट्रगान का सहारा नहीं लिया: आशा जसवाल
मेयर आशा जसवाल ने कहा कि अब सदन में देर तक काम होता है। सदन की बैठक में सदस्य बहस करते हैं। उन्हें पर्याप्त मौका दिया जाता है। पहले जैसा राष्ट्रगान का सहारा नहीं लेते। पहले बैठक खत्म करने के लिए राष्ट्रगान बजा दिया जाता था।

उद्घाटन किया
सांसद किरण खेर ने रविवार को सेक्टर-37 में मेयर आशा जसवाल और निगम कमिश्नर जितेंद्र यादव की उपस्थित में कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में यह माडर्न कम्युनिटी सेंटर हैं। ये अन्य शहरों को भी मोटीवेट करेगा कि वे भी अपने शहरों में इस  कम्युनिटी सेंटर की आर्किटेक्चर और सुविधाओं को अपनाएं।

यह है सुविधा इस कम्य़ुनिटी सेंटर में
इस कम्युनिटी सेंटर में शादी समारोह के लिए सब प्रकार की सुविधाएं जैसे कैटरर, लोरिस्ट, इलेक्ट्रिक डेकोरेटर, साउंड सिस्टम शामिल हैं। मेयर आशा जसवाल ने कहा कि इस कम्युनिटी सेंटर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें दिव्यांग फ्रेंडली एंट्री है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे कम्युनिटी सेंटर का इस्तेमाल करने के साथ ही इसका सही रूप से रखरखाव भी करें।

वार्ड पार्षद सूद ने कहा कि इसमें सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ ही परफेक्ट बैंक्वेट हॉल है। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से ये कम्युनिटी सेंटर 15370 स्क्वेयर फीट एरिया में फैला हुआ है। इसके हॉल में 400 से 450 लोगों का कार्यक्रम आराम से आयोजित किया जा सकेगा। सूद ने कहा कि स्थानीय आरडब्ल्यू के साथ उन्होंने यहां पर लाइब्रेरी, रीडिंग रूम, जिम और पार्किंग का निर्माण करवाया है। यहां पर ई संपर्क सेंटर की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed