फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In view of the security, 750 soldiers will be stationed in the city on Independence Day.

सुरक्षा को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर शहर में तैनात रहेंगे 750 जवान

Sun, 15 Aug 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
In view of the security, 750 soldiers will be stationed in the city on Independence Day.
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर शहर में रविवार को 750 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें दो आईपीएस और दो एसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न टीमें अगुवाई करेंगी। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग के लिए कहा गया है। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों समेत सेक्टर-17 परेड ग्राउंड के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा रहेगी। इससे पहले शनिवार को सेक्टर-22 सहित विभिन्न मार्केटों में पुलिस ने अनाउंसमेंट कर लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस ने शहर की कॉलोनियों में सर्च अभियान भी चलाया। सेक्टर-25, बापूधाम, धनास, बुड़ैल समेत अन्य जगहों से पुलिस ने अब तक 100 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। सुबह 4 बजे से ही डीएसपी (सेंट्रल) की अगुवाई में पुलिस टीमें लगा दी गई थीं। इस दौरान करीब 30 से 35 लोग पूछताछ में संदिग्ध पाए गए। दूसरी तरफ, डीएसपी (ईस्ट) की अगुवाई में करीब 65 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें ज्यादातर लोग रिश्तेदार, जानकार या दोस्त के घर आकर ठहरे थे। रविवार को पुलिस सेक्टर-17 व 43 बस अड्डा, रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख मॉल व बाजारों में ध्यान रखेगी। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तत्काल जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed