{"_id":"686ec9064ec4cec7840a35fb","slug":"in-shivalaya-khempuri-a-silver-shiv-face-was-decorated-and-worshipped-chandigarh-news-c-16-pkl1043-758748-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शिवालय खेमपुरी में चांदी के शिव मुख का शृंगार कर हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शिवालय खेमपुरी में चांदी के शिव मुख का शृंगार कर हुई पूजा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-24 के प्राचीन शिव मंदिर शिवालय खेमपुरी में आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी पर बुधवार को शिव मुख की की पूजा हुई। इस आयोजन के लिए पांच किलोग्राम का भगवान का चांदी का स्वरूप राजस्थान से बनकर आया है। इस अवसर पर भगवान का भव्य शृंगार किया गया।
पूजा के बाद आरती और भंडारा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। इस स्वरूप को आरती के समय भगवान को धारण करवाया जाएगा। सावन की शुरुआत से पहले इसकी पूजा हुई।
मंदिर कमेटी के प्रबंधकों ने बताया कि मंदिर के शिवलिंग छोटे हैं, जिनसे भगवान का शृंगार नहीं हो पाता था। इसलिए मंदिर कमेटी ने शिव मुख बनवाने का निर्णय लिया। अब शाम को शृंगार और आरती के समय इसे रखा जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रबंधकों में एडवोकेट संजीव भारती, दिनेश मेहता, विवेक शर्मा के अलावा पंडित चंद्र भूषण, पंडित रामगोपाल, पंडित शिव कुमार, कुश भल्ला, दविंदर मान, चंद्र शेखर, सुरेश बंसल, गोविंद हरि, राममेहर, सत्या सेठी, रेखा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे।