{"_id":"970788f32be822871739cbb0b53ba6e4","slug":"in-sawmill-fire-from-short-circuit-four-animals-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से आरा मशीन में आग, चार पशु मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से आरा मशीन में आग, चार पशु मरे
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 17 Aug 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबैन कस्बे के शाहाबाद रोड पर स्थित सैनी आरा मशीन पर शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग से आरा मशीन के पास बरामदे में बंधी एक गाय, दो बछड़ियां व एक कटड़े के आग से झुलस कर मरने का समाचार है।
बिजली की तार से निकली चिंगारी आरा मशीन में लगे डीजल के इंजन के पास गिरी। वहां पड़े डीजल में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए लाडवा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई।
मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग आरा मशीन पर पड़ी लकड़ियों में भी लग सकती थी।
लेकिन इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग से आरा मशीन का कमरा, छत, उसमें रखा सामान व अन्य कीमती लकड़ी भी पूरी तरह से जल कर राख हो गई।
आरा मशीन चलाने के लिए वहां चल रहे डीजल इंजन को भी चपेट में ले लिया और इंजन के डीजल टैंक में विस्फोट हुआ। जिससे आग भयानक रूप रूप से फैल गई।
बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने बरामदे में बंधी गाय, दो बछड़ियों व एक कटड़े को खोलने का प्रयास किया लेकिन कोई भी बंधे पशुओं के पास नहीं जा सका।
आग की लपटे ना सह पाने के कारण सभी पशुओं ने दम तोड़ दिया। एक बछड़ी व एक कटड़ा तो आग में पूरी तरह झुलस गए। गाय ने भी दम तोड़ दिया।