फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In reply to Chandigarh's 356 runs, Tripura scored 187 runs for 4 wickets

Chandigarh News: चंडीगढ़ के 356 रनों के जवाब पर त्रिपुरा ने 4 विकेट पर बनाए 187 रन

Sun, 11 Feb 2024 03:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
In reply to Chandigarh's 356 runs, Tripura scored 187 runs for 4 wickets
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ और त्रिपुरा के बीच चार दिवसीय रणजी ट्राॅफी मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन शनिवार को चंडीगढ़ ने 356 रन बनाए। इसके जवाब में त्रिपुरा की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। इससे पूर्व चंडीगढ़ ने 6 विकेट पर 282 के ओवरनाइट स्कोर को आगे बढ़ाया। टीम ने 74 रन और जोड़े और 356 रनों पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। चंडीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा (134) के शतक के साथ-साथ अंकित कौशिक ने 76 रन बनाए। मयंक सिद्धू ने 41 रन का योगदान दिया। गुरिंद्र सिंह ने 31 रन जोड़े। वहीं, त्रिपुरा ने भी 51/3 के साथ लड़खड़ाती शुरुआत की। गेंदबाज रोहित ढांडा ने बीबी घोष (24) और बीके दास (15) को आउट किया। गेंदबाज अर्पित सिंह ने सुदीप चैटर्जी (6) का विकेट लिया। इसके बाद पारी को सहारा दे रहे श्रीदम पाल भी 20 बनाकर पैवेलियन लौटे। उस समय त्रिपुरा का स्कोर 4 विकेट पर 80 रन था। इसके बाद गणेश सतीश (53) और बीबी देवनाथ (50) की नाबाद 107 रनों की साझेदारी ने दिन की समाप्ति तक टीम का स्कोर 4 विकेट पर 187 रन तक पहुंचाया। गेंदबाजी में रोहित ढांडा 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed