{"_id":"62081f21a0d3201bfa375cfe","slug":"in-pu-senate-meeting-today-many-policies-will-be-stamped-chandigarh-news-pkl4418818143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट बैठक में आज, कई पॉलिसी पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू सीनेट बैठक में आज, कई पॉलिसी पर लगेगी मुहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में रविवार को सीनेट की बैठक ऑनलाइन होगी। हालांकि, पिछली बार ऑनलाइन बैठक पर कई सीनेटरों ने नाराजगी जताई थी कि उन्हें म्यूट कर दिया गया और पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। ऑनलाइन बैठक यूनिवर्सिटी के अकादमिक और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिहाज से ठीक नहीं है। ऑनलाइन में सभी को एक समान अपने विचार रखने का मौका नहीं मिलता, ये सिर्फ खानापूर्ति है। इस बार की बैठक में नैक दौरे के मद्देनजर कई पॉलिसी पर चर्चा कर उन्हें पास किया जाना है।
सीनेट बैठक में नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडेशन (नैक) की अनुशंसा के अनुसार बनाई जाने वाली पॉलिसी और ड्राफ्ट पर चर्चा की जाएगी। पीयू में अभी नैक की ओर से जारी कई अहम अनुशंसा को लागू किया जाना बाकी है। कोरोना महामारी के चलते यूनिवर्सिटी बंद होने के कारण पीयू इस दिशा में काम नहीं कर सका। अगर अभी जल्दी पीयू को रि-ओपन कर इस पर काम नहीं किया गया तो रैंक में गिरावट आ जाएगी।
सीनेट बैठक में डीयूआई की अध्यक्षता में बने पैनल में मंजूर की गई रिसर्च पॉलिसी, इंक्यूबेशन एंड स्टार्टअप पॉलिसी, आईटी पॉलिसी, रख-रखाव-उपयोग नीति, अकादमिक स्पोर्ट्स सुविधाएं, प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, कंप्यूटर क्लासरूम, रिसोर्स मोबिलाइजेशन पॉलिसी, लैंगिक समानता और वार्षिक लैंगिक संवेदनशीलता नीति, वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी इत्यादि पर विस्तार से चर्चा के बाद इन्हें मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
नॉन टीचिंग स्टाफ प्रमोशन के आरक्षण पर होगी चर्चा
पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग एससी/एसटी कैटेगरी कर्मचारियों को आरक्षण देने के मामले पर पीयू प्रशासन ने शुक्रवार को बैठक बुलाई और इसे भी सीनेट के सामने पेश करने का प्रस्ताव रखा। पीयू में नॉन टीचिंग कर्मचारियों की प्रमोशन के रोस्टर को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण सीनेट और सिंडिकेट की बैठक नहीं होने के कारण यह मुद्दा दब गया था।