फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In-principle approval for an alternative route from Chandigarh to the airport

Chandigarh News: चंडीगढ़ से एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक मार्ग को सैद्धांतिक मंजूरी

Tue, 23 May 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
In-principle approval for an alternative route from Chandigarh to the airport
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए वैक​ल्पिक मार्ग को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते र
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए वैकल्पिक मार्ग को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इसे लेकर सोमवार को चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सलाहकार धर्मपाल और डीसी विनय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एक छोटा और वैकल्पिक मार्ग विकसित करने पर विचार कर रहा है, क्योंकि मौजूदा व एकल मार्ग लंबा है और जंक्शन 63 से हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए लोगों को 11.5 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। वैकल्पिक मार्ग सभी हितधारकों में पंजाब सरकार, रक्षा मंत्रालय, वायु सेना के अधिकारियों, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, रेल मंत्रालय के परामर्श के बाद तैयार किया गया है। पंजाब सरकार ने भी अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली जमीन के अधिग्रहण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जबकि अन्य हिस्सेदारों से सैद्धांतिक मंजूरी पहले ही ले ली गई थी। नया मार्ग विकास मार्ग (सेक्टर-43 आईएसबीटी से आने वाले) और पूर्व मार्ग (ट्रिब्यून चौक से आने वाले) के टी-प्वाइंट चौराहे से 200 मीटर पहले शुरू करने की योजना है। मौजूदा दौर में लोगों को जंक्शन 63 से हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए 11.5 किमी की यात्रा करनी पड़ती है। हवाई अड्डे के प्रस्तावित इस नए वैकल्पिक मार्ग से दूरी लगभग 3.5 किमी कम हो जाएगी, वहीं 25 मिनट का सफर पांच मिनट का रह जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed