फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Kali Mata's temple, a man stabbed his neck in Trishul

काली माता के मंदिर में व्यक्ति ने त्रिशूल में गर्दन फंसाकर जान दी

Sun, 13 Sep 2020 09:39 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
In Kali Mata's temple, a man stabbed his neck in Trishul
माता रानी के शेर के साथ बड़बड़ाता व्यक्ति। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। धनास के जंगल में स्थित काली माता मंदिर में शनिवार रात एक व्यक्ति ने माता की मूर्ति के सामने माथा टेकने के बाद त्रिशूल में अपनी गर्दन फंसाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता रविवार सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर चला। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष है। पुलिस का दावा है कि व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात 10.20 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि व्यक्ति पीछे के रास्ते से मंदिर परिसर में रात करीब 9 बजे घुसा और जमीन पर लेट गया। करीब आधे घंटे बाद वह अचानक उठा और माता रानी के शेर की मूर्ति से लिपट गया। इसके बाद अचानक मूर्ति का सिर पकड़कर जोर-जोर से हिलाने लगा। साथ ही वह कुछ बड़बड़ा भी रहा था। इसके बाद उसने सभी मूर्तियों के सामने माथा टेका और माता की मूर्ति के सामने लगे त्रिशूल को पकड़कर खींचने लगा। जब त्रिशूल नहीं उखड़ा तो वह नीचे बैठकर कुछ बड़बड़ाने लगा। फिर देखते ही देखते त्रिशूल के बीच उसने अपनी गर्दन फंसा ली। उसने त्रिशूल से निकलने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद वह रातभर त्रिशूल के सहारे पड़ा रहा। अगली सुबह करीब 6 बजे पुजारी रमेश भारद्वाज मंदिर पहुंचे तो सन्न रह गए। घटना की सूचना उन्होंने मंदिर के प्रधान समेत वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता को दी। इसके बाद सेक्टर-11 पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसे जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद मंदिर परिसर को धोकर सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि व्यक्ति मंदिर में अक्सर पूजा करने आता था। कई बार धनास के एरिया में इसे देखा गया था।
तंत्र क्रिया का भी अंदेशा...जांच जारी
सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ है कि व्यक्ति जब मंदिर में आया था तो उसने पैंट और शर्ट पहने हुए था लेकिन आत्महत्या से पहले उसने पैंट-शर्ट उतारकर गमछा लपेट लिया। उसकी हरकतों से लग रहा था कि वह कोई तंत्र क्रिया से भी जुड़ा हो सकता है। ऐसे में पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं उसने खुद की बलि तो नहीं दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की पहचान होने पर ही मामले का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा। सीसीटीवी में वह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी लग रहा है। फिलहाल सेक्टर-11 थाना पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां उसकी पहचान होने पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed