{"_id":"5b82e03442c792593176cd33","slug":"in-haryana-schools-teachers-will-now-get-online-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार का फरमान, शिक्षकों को अब ऑनलाइन ही मिलेंगी छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार का फरमान, शिक्षकों को अब ऑनलाइन ही मिलेंगी छुट्टियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : file
हरियाणा सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में अब छुट्टियां लेने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया है। चाइल्ड केयर लीव, अर्जित अवकाश के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एमआईएस पोर्टल पर शिक्षक अवकाश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एमआईएस पर स्कूल शिक्षा विभाग के आईटी विंग ने इसके विकल्प भी जारी कर दिए हैं। इसके अलावा मेडिकल बिलों का पुनर्भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा। इसके लिए भी एमआईएस पोर्टल के जरिए आवेदन करना पड़ेगा। इसका विकल्प भी पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन