फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In courtship swallowed poison, death of student

प्रेम प्रसंग में जहर निगला, छात्रा की मौत

Mon, 30 Dec 2013 01:52 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 30 Dec 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
In courtship swallowed poison, death of student
प्रेम प्रसंग के चलते दसवीं की छात्रा और ग्याहरवीं के छात्र ने जहर निगल लिया। इसमें छात्रा की मौत हो गई, जबकि छात्र बच गया। दोनों दो दिन से लापता थे।
विज्ञापन


छात्रा का शव भूड़ी के घने जंगल से बरामद किया गया, जिसका सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। चंडीमंदिर थाने में छात्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 व 366 (शादी के लिए किडनैपिंग) का मामला दर्ज हुआ था।

छात्रा का शव मिलने के बाद अब उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) व 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मोरनी के गांव कोल्यो व दपाणा गांव के एक ही जाति के छात्र-छात्रा मोरनी के सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। 27 दिसंबर को दोनों स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं गए।
विज्ञापन


दो दिनों तक परिवार वाले दोनाें की तलाश करते रहे, लेकिन जब नहीं मिले तो छात्रा के पिता ने रविवार को चंडीमंदिर थाने में शिकायत दी। इसके बाद छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तलाश चल ही रही थी कि लड़के के मामा व लड़की के परिजनाें ने भूड़ी के पास जंगल में छात्रा की लाश मिलने की पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। छात्रा स्कूल की वर्दी में ही थी और शव के आसपास ही चुन्नी व स्कूल बैग पड़ा था। पुलिस ने शव को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं
छात्रा का शव मिलने के बाद छात्र की तलाश की गई तो वह भी मिल गया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि दोनों दो दिनों से साथ थे और साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं।

मोरनी की दुकान से वह सल्फास लेकर आया था। 27 दिसंबर की रात व 28 की शाम तक दोनों साथ रहे। 28 की रात करीब नौ बजे दोनों ने जहर खा लिया, लेकिन उसे उल्टी आ गई।

वह कुछ देर बेहोश रहा। फिर रात को करीब दो बजे जंगल से निकलकर एक आश्रम में आ गया और वहीं सो गया। सुबह उसने आश्रम में रहने वालों को घटना के बारे में बताया, जिससे यह बात उसके परिजनों तक पहुंची।


पोस्टमार्टम में होगा खुलासा
सोमवार को छात्रा का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद पता चल सकेगा कि उसने कौन सा जहर कितनी मात्रा में खाया, जबकि पुलिस छात्र की भी जांच कराएगी कि उसने क्या और कितनी मात्रा में जहर खाया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस केस में जांच को बदल भी सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed