फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   in corona curfew 359 roundups, 145 vehicles seized

बिन वजह घरों के बाहर निकलने वाले 359 राउंडअप, 145 वाहन जब्त

Fri, 17 Apr 2020 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
in corona curfew 359 roundups, 145 vehicles seized
चंडीगढ़। शहरवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए पुलिस जगह-जगह मुस्तैद है। इसके बावजूद कुछ लोग बिना मास्क, मॉर्निंग वॉक और बिना वजह सड़कों पर घूमते नजर आए। कर्फ्यू के दौरान नियमों की उल्लंघना करने वालों पर पुलिस ने 359 लोगों को राउंडअप किया। वहीं, 177 वाहनों को चेक कर 145 को इंपाउंड किया। इसके साथ ही बिना मास्क पहने घूम रहे 7 लोगों को शहर के अलग-अलग थाना पुलिस ने 188 आईपीसी के तहत 7 केस दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस ने 38 बार्डर एरिया में लगाए हैं। इसके अलावा पीसीआर समेत अन्य विंग जगह-जगह गश्त करने की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को कर्फ्यू के चलते घरों में ही रहने की हिदायत भी दी रही है। सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आए हैं। इस दौरान पुलिस ने ईस्ट डिवीजन से 196, सेंट्रल से 52 और साउथ डिवीजन से 111 लोगों को राउंडअप किया है, जबकि 23 मार्च की मध्यरात्रि से अब तक पुलिस ने कुल 14406 लोगों को राउंडअप कर चुकी है। इसके साथ ही 356 मामले दर्ज कर कुल 579 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ईस्ट डिवीजन से 8488, सेंट्रल से 2707 और साउथ डिवीजन से 3271 लोगो को राउंडअप किया गया है। वहीं, 7214 वाहन चेकिंग के दौरान 4374 वाहनों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed