बजट सत्र: 2023 तक विकसित होगा आईएमटी खरखौदा, 100 में सुजुकी और 800 एकड़ में मारूति ने प्लांट लगाने का किया आवेदन
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में सदन के बरौदा से विधायक इंदुराज नरवाल के सवाल के जवाब में बताया कि प्रदेश से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे पर आवश्यकता अनुसार एक्सिट-वे प्वाइंट बनाए जाएंगे, ताकि प्रदेश के लोगों को असुविधा न हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमटी खरखौदा को वर्ष 2023 के अंत तक पूरी तरह से विकसित कर दिया जाएगा। इससे पड़ोस के जिले जींद, पानीपत, रोहतक, झज्जर में बड़ी कंपनियों के सहायक-उद्योग लगने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। आईएमटी खरखौदा में मारूति ने 800 एकड़ और सुजुकी मोटरसाइकिल ने 100 एकड़ में अपना प्लांट लगाने के लिए सरकार को आवेदन दिया है। इस प्रस्ताव को तकनीकी कमेटी अंतिम रूप देने में लगी है।
यह जानकारी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने खरखौदा के विधायक जयवीर वाल्मीकि के सवाल के जवाब में दी। चौटाला ने बताया कि इस आईएमटी में 237.35 करोड़ की लागत से बनने वाले सीवरेज, लाइट एवं सड़क के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। चौटाला ने बताया कि एचएसआईआईडीसी ने सोनीपत के आईएमटी खरखौदा के विकास के लिए वर्ष 2013 में 3217.19 एकड़ भूमि अर्जित की थी। इसमें 19 मार्च 2020 की अनुमोदित वर्तमान अभियंता योजना के अनुसार 3217.19 एकड़ में से 1243.28 एकड़ औद्योगिक प्लॉटों के लिए और बाकी अन्य प्रयोजनों के लिए जैसे कि संस्थागत प्रयोग (147.61 एकड़), वाणिज्यिक प्रयोग (171.51 एकड़), लोक उपयोगिता/भवन (168.47 एकड़), आर एंड आर प्लॉट (109.29 एकड़), आर एंड आर पाकेट और भूमि एकगीकरण (पूलींग) प्लॉट/आवास (163.58 एकड़) और हरित पट्टी, खुले स्थल इत्यादि के लिए आरक्षित है। साधारण उद्योग के लिए 2965 प्लॉट हैं, जिसमें से निगम ने साधारण श्रेणी में 788 प्लॉट भूमि पूलींग स्कीम में 293 प्लॉट आवंटित किए हैं।
चौटाला ने बताया कि आज तक आईएमटी खरखौदा में 1884 प्लॉट आवंटित नहीं किए गए हैं जिनकी नीलामी के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया इस समय चल रही है। आईएमटी खरखौदा के 3217.19 एकड़ के संपूर्ण क्षेत्र में अवसंरचना सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 1904.46 करोड़ की राशि की डीपीआर 18 सितंबर 2020 को अनुमोदित की गई थी, जबकि पर्यावरण मंजूरी 14 सितंबर 2020 को प्राप्त हुई थी।
पहले चरण में मास्टर रोड के विकास का कार्य शुरू किया गया था। इसके निर्माण के लिए कार्य-आदेश मैसर्स पीआरएल प्रोजेक्टस एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को कुल 95.67 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रभाव के साथ आवंटित किया गया था। एजेंसी द्वारा 60 मीटर मास्टर रोड का लगभग 37 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही 500 एकड़ से अधिक भूमि पर बुनियादी अवसंरचना विकास का कार्य भी लिया गया है।
केएमपी एक्सप्रेसवे/खरखौदा दिल्ली से सटे 600 एकड़ के औद्योगिक क्षेत्र और आरएंडआर नीति के तहत आवंटन के लिए निर्धारित क्षेत्र समीपवर्ती ग्राम रामपुर कुंडल में अवसरंचना सुविधाएं जैसे कि सड़क नेटवर्क, जलापूर्ति, सीवरेज सिस्टम, स्टोर्म वाटर, ड्रेनेज सिस्टम, विद्युतीकरण और स्ट्रीट लाइट के लिए 237.35 करोड़ की डीएनआईटी निविदा दस्तावेज स्वीकृत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पहले टेंडर आमंत्रित किए गए थे, परंतु कोई निविदा प्राप्त नहीं हुई है, अब संशोधित टेंडर जारी किया जा रहा है।
एक्सप्रेस-वे पर जरूरत के अनुसार बनाए जाएंगे एक्सिट-वे प्वाइंट: डिप्टी सीएम
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में सदन के बरौदा से विधायक इंदुराज नरवाल के सवाल के जवाब में बताया कि प्रदेश से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे पर आवश्यकता अनुसार एक्सिट-वे प्वाइंट बनाए जाएंगे, ताकि प्रदेश के लोगों को असुविधा न हो। उन्होंने गोहाना-जुलाना रोड से गुजरने वाले निर्माणाधीन दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे पर निकास-प्वाइंट बारे जानकारी दी कि उन्होंने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की थी, जिसमें प्रदेश के कई प्रोजेक्टस को लेकर मंत्रणा की थी, उनमें एक्सप्रेस-वे पर एक्सिट-वे प्वाइंट बनाने को लेकर भी चर्चा की थी जिसमें उनका सकारात्मक रूख था।
दुष्यंत चौटाला ने उक्त प्रश्न से संबंधित सदन के सदस्य को आश्वस्त किया कि अगर जरूरत पड़ी तो कनेक्टिंग रोड भी बनाया जाएगा और मजबूतीकरण भी किया जाएगा। एक अन्य सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के गांव मानस से अटेला तक सड़क के कार्य को प्रशासनिक रूप से स्वीकृत कर दिया गया है और निविदा आमंत्रित करने के लिए डीएनआईटी तैयार की जा रही है, जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
लाडवा विधानसभा क्षेत्र में जीटी रोड से बबैन सड़क तक के हिस्से की सड़क के उत्तर में चौटाला ने बताया कि इस सड़क को कारपेट करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है फिर भी एक सप्ताह में इस सड़क की हालत को चेक करवा लेंगे, अगर आवश्यकता हुई तो इसको चौड़ा भी किया जाएगा और इसका मजबूतीकरण भी होगा।