{"_id":"b54d653b3816858f10d30bdc62c0cdcb","slug":"improve-the-situation-of-the-child-the-adoption-of-five-people-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस मासूम को गोद लेने उमड़ी 'ममता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस मासूम को गोद लेने उमड़ी 'ममता'
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Mon, 03 Feb 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका रेलवे कालोनी के पास 26 जनवरी को मिली एक दिन की नवजात बच्ची की स्थिति में काफी सुधार आया है। बच्ची सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल के नीकू वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन
रविवार को बच्ची का प्लेटलेट्स एक लाख अस्सी हजार के करीब पहुुंच गया है। उसे पाइप के सहारे दूध भी पिलाया जा रहा है। रविवार को चार-पांच लोग पहुंचे, जिन्होंने इस बच्ची को गोद लेेने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
जनरल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. अतुल ने बताया कि बच्ची का प्लेटलेट्स एक लाख अस्सी हजार के करीब पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची की स्किन अभी हार्ड है।
विज्ञापन
ऑयल से मसाज कराया जा रहा। उन्होंने बताया कि नार्मल बच्चे का प्लेटलेट्स 1.5-3.5 लाख होता है। बच्ची जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगी।