{"_id":"a7caf4620c98f408ec6b68af222eac2b","slug":"important-news-for-income-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर रिटर्न भरते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर रिटर्न भरते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग ने रिटर्न जमा करवाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। चंडीगढ़ में सीनियर सिटिजंस के लिए कैंप बनाए जाएंगे और रिटर्न जमा करवाने वालों के लिए टैक्स सलाहकार भी होंगे।
विज्ञापन
आपको रिटर्न भरने में कोई तकनीकी समस्या न हो उसके लिए विभाग खास इंतजाम करेगा। चंडीगढ़ आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। अभी योजना है कि 27 जुलाई से कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ में लगेंगे।
विज्ञापन
सीनियर सिटिजंस के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। जिससे उनको कोई समस्या न हो। चंडीगढ़ सेक्टर-22 के चार्टेड एकाउंटेंट एके चड्ढा के मुताबिक रिटर्न जमा करवाने वालों का ज्यादा तबका अब ई रिटर्न ही फाइल करता है।
विज्ञापन
अंतिम दिनों में यानी 31 जुलाई के करीब साफ्टवेयर काफी हैंग होता है जिसकी वजह से आम लोगों को परेशानी हो सकती है, इसीलिए कोशिश करनी चाहिए कि जल्द रिटर्न जमा कर दें।