फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Iman Singh Mann filed complaint against cm Bhagwant Mann and Minister Kuldeep Dhaliwal in Chandigarh Court

भगवंत मान के खिलाफ शिकायत: संगरूर सांसद सिमरनजीत मान के बेटे ने जमीन विवाद में खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Sat, 01 Oct 2022 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Oct 2022 10:30 AM IST
सार

वकील भगौती सिंह ने कहा कि ईमान सिंह मान पर पंचायती जमीन पर कब्जे का आरोप झूठा है। मान सिंह ने पटवारी से लिखित में सत्यापन कराया है कि उनके पास पांच बीघा, 14 बिस्वा जमीन है। इस जमीन को मान के दादा ने उन्हें उपहार के तौर पर दिया था।

विज्ञापन
Iman Singh Mann filed complaint against cm Bhagwant Mann and Minister Kuldeep Dhaliwal in Chandigarh Court
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संगरूर से सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान के बेटे ईमान सिंह मान ने जमीन विवाद में चंडीगढ़ जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे 125 एकड़ जमीन पर कब्जे के आरोप के मामले में शुक्रवार को जिला अदालत में मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अदालत ने सुनवाई के लिए पांच नवंबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन


वकील भगौती सिंह ने कहा कि ईमान सिंह मान पर पंचायती जमीन पर कब्जे का आरोप झूठा है। मान सिंह ने पटवारी से लिखित में सत्यापन कराया है कि उनके पास पांच बीघा, 14 बिस्वा जमीन है। इस जमीन को मान के दादा ने उन्हें उपहार के तौर पर दिया था। वकील ने कहा कि पंचायत मंत्री की ओर से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर व पार्टी प्रधान सांसद सिमरनजीत सिंह मान को जानबूझकर बदनाम करने की साजिश की गई है। भगौती सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को न्यू चंडीगढ़ में एक प्रेसवार्ता के दौरान पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा था कि सिमरनजीत सिंह मान के बेटे ईमान सिंह मान ने पंचायत की 125 एकड़ जमीन पर कब्जा कर रखा था जिसे मुक्त कराने का मंत्री ने दावा किया था। 
विज्ञापन


इस पर आपत्ति जताते हुए दूसरी प्रेसवार्ता में ईमान सिंह मान ने कहा था कि अगर पंचायत मंत्री के पास 125 एकड़ भूमि मेरे नाम पर होने और उसे छुड़वाने से संबंधित कोई दस्तावेज है तो उजागर करें। ऐसा न करने पर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर पंजाब सरकार के खिलाफ अदालत में अवमानना याचिका दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed