{"_id":"5e2820248ebc3e4b563bf080","slug":"illegal-sale-purchase-of-oil-on-dhaba-at-chandigarh-ambala-national-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ढाबों पर तेल के 'खेल' का खुलासा होने पर हड़कंप, टीम गठित और रेकी के बाद करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबों पर तेल के 'खेल' का खुलासा होने पर हड़कंप, टीम गठित और रेकी के बाद करेगी कार्रवाई
Wed, 22 Jan 2020 03:43 PM IST
खुशबू गोयल
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 22 Jan 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालड़ू के गांव सिरसीणी के नजदीक चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर ढाबों में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी का अमर उजाला में खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है। डेराबस्सी के एसडीएम ने इस पर शिकंजा कसने के लिए टीम गठित कर दी है। टीम पहले रेकी करेगी इसके बाद कार्रवाई करेगी।
एसडीएम कुलदीप बावा ने बताया कि पेट्रोल डीजल की इस तरह कालाबाजारी चिंता का विषय है। टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद तेल माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 20 जनवरी को ही अमर उजाला ने स्टिंग कर इस ढाबों पर तेल के खेल का खुलासा किया था। मंगलवार को भी चोरी छिपे तेल की कालाबाजारी चलती रही। तेल के टैंकरों की लाइन लगी रही, लेकिन तेल के खरीददार कुछ कम आए।
पुलिस बोली- कुछ मिला नहीं, फिर कार्रवाई कौन करेगा...
एसएचओ लालड़ू गुरचरण सिंह ने बताया कि कुछ पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया था। लेकिन वहां कुछ मिला नहीं। जबकि एक ढाबा संचालक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यहां सुबह और शाम अंबाला की ओर से आने वाले टैंकरों का तांता लगा रहता है और सरेआम टैंकरों से तेल निकाला जा रहा है। अब सवाल ये है कि आसपास के लोगों को और हाईवे पर आने-जाने वालों को तेल की कालाबाजारी सरेआम दिख रही है, लेकिन पुलिस को नहीं।

ऊपर तक पक्की सेटिंग, कोई क्या बिगाड़ लेेगा
सूत्रों के अनुसार, तेल माफिया का कहना है कि खबरें तो छपती रहती हैं, हमारी सेटिंग तो ऊपर तक है। हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ज्यादा से ज्यादा एक दो दिन काम बंद कर देंगे। यहां तो काम बड़े पैमाने पर है। कम मात्रा में तो तेल किसी-किसी को बेचते हैं, यहां तो रोजाना 100 से 1000 लीटर तक तेल लेने वाले आते हैं। फुटकर बेचते थे, वह नहीं बेचेंगे।
विधायक ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर लगाया मिलीभगत का आरोप
विधायक एनके शर्मा ने तेल की कालाबाजारी पर सरकार, पुलिस और प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि इस सरकार में तेल की कालाबाजारी, अवैध माइनिंग से लेकर हर तरह के काम किए जा रहे हैं। इसे रोकने वाला कोई नहीं है, क्योंकि ये सारा काम सरकार के संरक्षण में किया जा रहा है।
मौके पर एसएचओ भेजता हूं, अभी होगी कार्रवाई: ढिल्लों
जिला के कांग्रेस अध्यक्ष दीपिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि तेल की कालाबाजारी का मामला मेरे संज्ञान में आ गया है। लालड़ू के एसएचओ को अभी मौके पर जांच के लिए भेजता हूं। इस मामले में अभी कार्रवाई होगी। तेल की कालाबाजारी बंद कर दी जाएगी।