फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal liquor caught in Gujarat connected to Kapurthala

Punjab: कपूरथला से जुड़े गुजरात में पकड़ी गई करोड़ों की अवैध शराब के तार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश

Mon, 29 Apr 2024 02:09 PM IST
निवेदिता वर्मा महेश कुमार, संवाद, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, संवाद, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 02:09 PM IST
सार

गुजरात में चुनाव की वजह से पुलिस की सख्ती के चलते गुजरात पुलिस ने करीब एक माह पहले बड़ी मात्रा में पंजाब से संबंधित करोड़ों रुपये की शराब पकड़ी थी। इस शराब के मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो शराब के तार कपूरथला के एक मुख्य शराब कारोबारी से जुड़ने लगे।

विज्ञापन
Illegal liquor caught in Gujarat connected to Kapurthala
पिकअप वाहन से बरामद की गई अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब एक माह पहले गुजरात में पकड़ी गई करोड़ों रुपये की अवैध शराब के तार कपूरथला से जुड़े हैं। पकड़ी गई शराब कपूरथला के एक मुख्य कारोबारी की बताई जा रही है। गुजरात पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच आगे बढ़ानी शुरू की है। 
विज्ञापन


ड्राई स्टेट होने की वजह से इसे मुख्य अपराध के तौर पर देखते हुए गुजरात पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कपूरथला में दबिश दी। हालांकि इस बारे में कोई भी आला पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। वहीं, डीआईजी जालंधर रेंज ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस की ओर से शराब व्यवसाय से जुड़े एक रिश्तेदार को राउंडअप किया गया। करीब दो दिन तक गुजरात पुलिस ने यहां डेरा डाल लिया था।
विज्ञापन


गुजरात में चुनाव की वजह से पुलिस की सख्ती के चलते गुजरात पुलिस ने करीब एक माह पहले बड़ी मात्रा में पंजाब से संबंधित करोड़ों रुपये की शराब पकड़ी थी। इस शराब के मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो शराब के तार कपूरथला के एक मुख्य शराब कारोबारी से जुड़ने लगे। विभागीय सूत्रों की मानें तो इस पर गुजरात पुलिस ने तत्काल संबंधित पुलिस को पूरे मामले से अवगत करवाते हुए आरोपी को तुरंत काबू कर उन्हें सौंपने के लिए कहा, लेकिन स्थानीय पुलिस कान में तेल डालकर बैठी रही। इस पर दो दिन पहले गुजरात पुलिस को खुद कपूरथला में तफ्तीश और गिरफ्तारी के लिए आना पड़ा। गुजरात पुलिस की दबिश के बाद जांच में तार कपूरथला के कुछ लोगो से जुड़े पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो गुजरात पुलिस के साथ कपूरथला पुलिस ने भी सहयोग करते हुए शराब व्यवसाय से जुड़े एक व्यक्ति के नजदीकी रिश्तेदार को पूछताछ के लिए राउंडअप किया और किसी गुप्त स्थान पर उससे पूछताछ की। सूत्र यह भी बताते हैं कि इस मामले से जुड़े लगभग सभी लोग फिलहाल भूमिगत हो गए हैं। हालांकि इस बारे में कोई अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। एक आला अधिकारी ने दबी जुबां में गुजरात पुलिस की दबिश और मामला करोड़ों की शराब से जुड़ा होने की हामी तो भरी, लेकिन इससे ज्यादा कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया। वहीं, डीआईजी जालंधर रेंज एस.भूपति ने इस मामले से पूरी तरह से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वह इस बारे में एसएसपी कपूरथला से जानकारी हासिल करते हैं।

आरोपों में घिरे शराब कारोबारी की जिला पुलिस में अच्छी पैठ
करोड़ों की अवैध शराब के आरोपों में घिरा शराब कारोबारी की जिला पुलिस में अच्छी पैठ है। यहां तक कि इसकी पुलिस अफसरों से नजदीकियां जगजाहिर हैं। तभी तो एक माह तक जिला पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए गुजरात पुलिस की ओर से भेजे गए पत्र को दबा लिया गया। यदि जिला पुलिस ने गुजरात पुलिस के पत्र को संजीदगी से लिया होता तो वह कब का पुलिस के हत्थे चढ़ गया होता। 


अफसरों में मचा हड़कंप, कभी भी गिर सकती गाज
गुजरात अवैध शराब का मामले सामने आने के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। क्योंकि जिस शराब कारोबारी को गुजरात पुलिस पकड़ने आई थी, उसका आबकारी विभाग में डंका बजता है। उसके इस गोरखधंधे के आबकारी विभाग के कई अधिकारी राजदार हैं। जिसके बाद अब उन पर भी तलवार लटकती नजर आ रही है। मोटी मलाई खाने वाले अफसरों पर कभी गाज गिर सकती है। आने वाले दिनों उन तक इस की आंच आना स्वाभाविक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed