फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IGNOU exam starts from 7th, 13179 students will appear at 11 centers in Chandigarh

Chandigarh News: इग्नू की परीक्षा 7 से, चंडीगढ़ में बनाए 11 केंद्रों पर 13179 विद्यार्थी देंगे पेपर

Wed, 05 Jun 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
IGNOU exam starts from 7th, 13179 students will appear at 11 centers in Chandigarh
चंडीगढ़। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जून सत्रांत की परीक्षा सात जून से 15 जुलाई तक चलेगी। जेल से पढ़ाई कर रहे कैदी भी परीक्षा देंगे। इग्नू के चंडीगढ़ क्षेत्र से कैदियों के लिए जेल में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक जेल परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ और दूसरा अंबाला में स्थापित होगा।
विज्ञापन

इग्नू के अंतर्गत विद्यार्थी डिस्टेंस और ओपन लर्निंग कर पाते हैं जहां उन्हें सिर्फ पेपर देने के लिए परीक्षा केंद्र आना होता है। इसके अलावा उन्हें रेगुलर छात्र की तरह कक्षाएं नहीं लगानी होतीं। इग्नू चंडीगढ़ क्षेत्र के 11 परीक्षा केंद्रों में कुल 13179 विद्यार्थी विभिन्न कोर्स के लिए पेपर देंगे परीक्षा के दौरान विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट http://www.ignou.ac.in/ से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने छात्रों को परीक्षा के दौरान प्रवेश के समय विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए वैध पहचान पत्र को साथ रखने की सलाह दी। क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के तहत 13179 छात्रों को परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी किए हैं जो विभिन्न कार्यक्रमों/ पाठ्यक्रमों में उपस्थित होंगे। परीक्षा के निगरानी उद्देश्य के लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के अकादमिक परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे और इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा क्षेत्र में परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए निगरानी दल की तैनाती की है। पहचान पत्र के साथ विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। भले ही छात्र के पास हॉल टिकट (परीक्षा की सूचना पर्ची) न हो लेकिन उनके नाम केंद्र के परीक्षार्थियों की सूची में मौजूद होना जरूरी है। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed