फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ignoring safety standards of millions of transactions

अनदेखी ने करोड़ों के लेन-देन की सुरक्षा की जीरो

Tue, 10 Dec 2013 09:11 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 10 Dec 2013 09:11 AM IST
विज्ञापन
ignoring safety standards of millions of transactions
रोजाना करोड़ों में कैश का ट्रांजेक्शन करने वाली कंपनियां भी कैश वैन में सुरक्षा मानकों को पूरी तरह लागू नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


सोमवार को 1.68 करोड़ की लूट में भी लुटेरों ने इन्हीं कमियों का फायदा उठाया और लूट के बाद गनमैन की बंदूकें भी लेकर फरार हो गए।

देश की अग्रणी कंपनी सीएमएस की कैश वैन में न तो जीपीएस लगा था और न ही कैमरा। लुटेरों को शायद इन खामियों की जानकारी थी और उन्होंने इनका पूरा फायदा उठाया।

वाहनों में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए केन्द्र सरकार ने कुछ वर्ष पहले सभी कॉमर्शियल वाहनों में जीपीएस लगवाना अनिवार्य कर दिया था।

इसके बावजूद वित्तीय संस्थानों के लिए करोड़ों के कैश ट्रांसफर से जुड़ी कंपनियाें की तरफ से भी नियमों की अनदेखी की जा रही है।

सिर्फ कस्टोडियन को होती है तकनीकी जानकारी
सीएमएस कंपनी प्रबंधन के मुताबिक, चूंकि करोड़ों रुपये का लेनदेन होता है इसलिए सीएमएस की कैश वैन में कैश रखने और इसके अंदर सुरक्षा के लिहाज से कई इंतजाम होते हैं।
विज्ञापन


कस्टोडियन को भी रवाना करने से कुछ देर पहले इस बारे में जानकारी दी जाती है। अन्य कर्मियों को इसलिए जानकारी नहीं दी जाती है, क्योंकि रास्ते में उनकी वजह से भी कोई परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, वैन के अंदर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए न तो कोई कैमरा और न ही वाहनों में जीपीएस लगाए गए हैं।

लुटेरों ने इन्हीं कमियों का फायदा उठाया और एक करोड़ 68 लाख रुपये से भरा बॉक्स और दो असलहे लेकर फरार हो गए।

कैश वैन में हूटर लगाने के भी हैं निर्देश
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से प्रस्तावित गाइडलाइन्स के तहत किसी भी कैश वैन की मॉनिटरिंग के लिए इसमें जीपीएस होना चाहिए।

अगर जरूरत पड़े तो आकस्मिक स्थिति में इन्हें तत्काल रोका भी जा सकता है। इन वाहनों में हूटर भी लगाए जाने के दिशा-निर्देश हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed