{"_id":"2392702fa106af7b73cfc900b0c747cf","slug":"ig-spoke-that-inspector-should-be-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! पुलिसकर्मियों को जल्द मिल सकता है प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! पुलिसकर्मियों को जल्द मिल सकता है प्रमोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Apr 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमोशन के लिए पात्र होने वाले चंडीगढ़ पुलिस के दस इंस्पेक्टरों की प्रमोशन की सिफारिश प्रशासन से की गई है।
विज्ञापन
काफी वर्षों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे इंस्पेक्टरों ने कुछ समय पहले आईजी आरपी उपाध्याय को इस बारे में अवगत कराया था।
आईजी ने चंडीगढ़ पुलिस के दस इंस्पेक्टरों को डीएसपी पद पर प्रमोट करने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा था। इंस्पेक्टरों की प्रमोशन का मामला अब प्रशासन की फाइलों में अटका हुआ है।
प्रमोशन पाने वाले इंस्पेक्टरों ने मांग की है कि हरियाणा, पंजाब और सेंटर से डेपुटेशन पर चंडीगढ़ आने वाले डीएसपी को रोका जाए और लोकल इंस्पेक्टरों को प्रमोट किया जाए।
विज्ञापन
प्रमोशन के लिए कैट पहुंचे इंस्पेक्टर
डीएसपी पद पर प्रमोट होने के लिए समय पूरा होने के बाजवूद प्रशासन ने इंस्पेक्टरों को प्रमोट नहीं किया। प्रमोशन को लेकर प्रशासन और पुलिस अफसरों के पास गुहार लगाने के बाद चंडीगढ़ पुलिस के दस इंस्पेक्टरों ने आखिरकार कैट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
कैट में इंस्पेक्टर रामगोपाल, भूपिंदर सिंह, राजेश शुक्ला, अनोख सिंह, नित्यानंद, गीता देवी, दलीप रत्न, यशपाल, दविंद्र शर्मा और दीवान सिंह ने दायर याचिका में कहा कि उन्हें डीएसपी पद पर प्रमोट किया जाए।
इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से डेपुटेशन पर आए डीएसपी को वापस भेजने और डेपुटेशन पर रोक लगाने की मांग की है। कैट ने सुनवाई करते हुए प्रशासन और चंडीगढ़ पुलिस से 29 अप्रैल तक जवाब मांगा है।
दिल्ली से आए ज्यादातर डेपुटेशन पर
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में इस समय कुल 21 डीएसपी हैं। इनमें 16 डीएसपी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर आए हैं, जबकि पांच डीएसपी चंडीगढ़ से हैं।