फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IG Bishnoi relieve, IPS Rajkumar got appointment

आईजी बिश्नोई रिलीव, आईपीएस राजकुमार को मिली नियुक्ति

Thu, 21 Apr 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
IG Bishnoi relieve, IPS Rajkumar got appointment
चंडीगढ़। गृह मंत्रालय ने बुधवार को एजीएमयूटी कैडर 2004 बैच के आईपीएस आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई को रिलीव करने के आदेश जारी किए हैं। ओमवीर बिश्नोई का चंडीगढ़ से गोवा तबादला किया गया है। उनकी जगह पर दिल्ली से एजीएमयूटी कैडर 2004 बैच के आईपीएस राजकुमार सिंह को चंडीगढ़ में नियुक्ति किया गया है। वर्तमान में राजकुमार दिल्ली में ज्वाइंट सीपी लीगल सेल में तैनात हैं। राजकुमार आईजी रैंक के अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति के आदेश के बाद यूटी पुलिस विभाग खुद असमंजस में है क्योंकि चंडीगढ़ में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के लिए डीआईजी और आईजी रैंक की दो ही पोस्टें हैं। इनमें एजीएमयूटी कैडर 1993 बैच के आईपीएस प्रवीर रंजन डीजीपी और एजीएमयूटी कैडर (2007) बैच के दीपक पुरोहित आईजी जेल के पद तैनात हैं।
विज्ञापन

एजीएमयूटी कैडर 2007 बैच के आईपीएस दीपक पुरोहित का दिसंबर 2021 में चंडीगढ़ तबादला हुआ था। उनके पास आईजी जेल का भी चार्ज है जबकि पुलिस विभाग के डीआईजी के पास ही आईजी जेल का चार्ज होता है। वर्तमान में डीआईजी से आईजी के पद पर प्रमोट हुए ओमवीर बिश्नोई ही चंडीगढ़ पुलिस के डीआईजी का चार्ज संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed