फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If you want to leave then leave the defeat, you will get victory itself: Major DP Singh

छोड़ना है तो हार को छोड़िए, जीत खुद मिल जाएगी : मेजर डीपी सिंह

Sun, 08 Jan 2023 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
If you want to leave then leave the defeat, you will get victory itself: Major DP Singh
संबोधित करते मेजर डीपी सिंह - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। जिंदगी में अगर कुछ छोड़ना पड़े तो हार को छोड़िए, जीत खुद आपके पास चली आएगी। सफलता के लिए दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान ही मूलमंत्र है। शरीर का एक हिस्सा खोने से अक्षमता नहीं होती है। अपनी बाधाओं से लड़ने की इच्छाशक्ति खोना हमें अक्षम बनाती है। बाधाओं का जश्न मनाएं और विजेता बनें। ये बातें कारगिल के हीरो कहे जाने वाले देश के पहले ब्लेड रनर मेजर डीपी सिंह ने पीजीआई में शनिवार को कहीं। वे पीजीआई के नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

शनिवार को पीजीआई में साल 2022-23 के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जुलाई 2022 और जनवरी 2023 में प्रवेश लेने वाले लगभग 150 रेजिडेंट डॉक्टरों का स्वागत किया गया। मेजर डीपी सिंह ने रेजिडेंट डॉक्टरों में उत्साह भरा और उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़ी कई रोचक घटनाएं भी सुनाईं। कार्यक्रम में पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने मेजर डीपी सिंह की एक सैनिक से मैराथन धावक बनने तक की यात्रा को याद कर उन्हें सैल्यूट किया। प्रो. विवेक लाल ने डीन एकेडमिक प्रो. आर सहगल के साथ नए सत्र में शामिल डॉक्टरों का पिनिंग-अप समारोह किया। कार्यक्रम में डीडीए कुमार गौरव, प्रो. अशोक कुमार, वित्तीय सलाहकार कुमार अभय के साथ अस्पताल प्रशासन, विभागों के प्रमुख, संस्थान के वरिष्ठ संकाय और रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed