{"_id":"5894ba144f1c1bda17e8111a","slug":"if-you-don-t-have-voter-card-now-you-don-t-have-to-worry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान जरूर करें, वोटर कार्ड नहीं तो इनका कर सकते हैं इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान जरूर करें, वोटर कार्ड नहीं तो इनका कर सकते हैं इस्तेमाल
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
वोटर कार्ड नहीं तो इनका कर सकते हैं इस्तेमाल
विधानसभा चुनावों में अगर आप मतदान करना चाहते हैं और आपके पास वोटर कार्ड नहीं है या आपका वोटर कार्ड खो गया है तो अब आपको घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कह दिया कि यदि किसी मतदाता का वोटर कार्ड खो गया है तो वो अपना पहचान पत्र दिखा कर मतदान कर सकेगा।
पहचान पत्र के अलावा श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी प्रमाणित फोटो मतदाता पर्ची, सांसद, विधायकों को जारी पहचान पत्र, आधार कार्ड को मतदान केंद्र पर प्रस्तुत कर वोट दिया जा सकता है।
हालांकि निर्वाचन आयोग ने साफ कह दिया है कि इसके लिए भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होना जरूरी है, तभी वह मतदान कर सकेगा।