फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If the minor leaves the house voluntarily then the lover will not be charged with kidnapping said High Court

High Court: नाबालिग अपनी इच्छा से घर छोड़े तो प्रेमी पर नहीं बनता अपहरण का मामला

Thu, 25 Apr 2024 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 08:01 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने कहा कि समझदारी वाली उम्र में ऐसा करने पर प्रेमी को अपहरण का जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।  प्रेमी को जमानत देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जारी अहम आदेश दिया है। 

विज्ञापन
If the minor leaves the house voluntarily then the lover will not be charged with kidnapping said High Court
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि यदि समझदारी की उम्र वाली नाबालिग लड़की अपनी इच्छा से अभिभावक का घर छोड़ देती है तो इसके लिए कोई व्यक्ति अपहरण का जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। हाईकोर्ट ने 17 साल माह की लड़की के अपहरण के आरोपी प्रेमी को जमानत देते हुए यह आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता पर नाबालिग लड़की को अगवा करने और शादी के लिए मजबूर करने की शिकायत पर फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने मामला दर्ज किया था। याची ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया है कि वह अपनी मर्जी से याची के साथ गई थी। ऐसे में उसके खिलाफ अपहरण का मामला नहीं बनता है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इस याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि कानून के अनुसार यह स्पष्ट है कि आईपीसी की धारा 363 के तहत अपराध साबित करने के लिए यह साबित करना आवश्यक है कि आरोपी ने नाबालिग को उसके अभिभावकों से जबरन अगल करने में भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां नाबालिग की उम्र है समझदारी वाली है और वह अपनी मर्जी से अपने माता-पिता का घर छोड़ देती है तो आरोपी पर अपहरण का मामला नहीं बनता। इस मामले में पीड़िता 17 साल और 4 महीने की है और यह उम्र समझदारी वाली है। पीड़िता वयस्क होने के कगार पर है और उसने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज करवाते हुए अपनी मर्जी से अभिभावकों का घर छोड़ने की बात कही है।


इस मामले में याचिकाकर्ता की पीड़िता को उसके अभिभावकों से जबरन अगल करने की कोई भूमिका नहीं है। यह ऐसा मामला नहीं है जहां याचिकाकर्ता से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है और ऐसे में यह सीआरपीसी की धारा 438 के तहत शक्तियों का प्रयोग करने और जमानत का लाभ देने के लिए एक उपयुक्त मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed