फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   if junior officer caught taking bribe, enquiry will be on senior officer

जूनियर रिश्वत लेते पकड़ा गया तो नपेंगे सीनियर

Fri, 21 Aug 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Aug 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
if junior officer caught taking bribe, enquiry will be on senior officer

अब अगर किसी विभाग में कोई भी जूनियर कर्मचारी और अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा जाएगा या भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाएगा तो इसके लिए उस विभाग का प्रमुख (एचओडी) भी जिम्मेवार होगा।

विज्ञापन


यह निर्णय प्रशासन की ओर से पिछले सप्ताह सीबीआई की ओर से आर्थिक अपराध शाखा के डीएसपी और सब इंस्पेक्टर के 40 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में पकड़े जाने के बाद लिया गया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने फैसला लिया है कि अब आरोपी कर्मचारी के साथ ही सीनियर अधिकारी को भी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। मालूम हो कि डीएसपी रामचंद्र मीणा और सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के गिरफ्तार होने के बाद सीबीआई ने सीनियर अधिकारी के भी संलिप्त होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासक के सलाहकार विजय देव ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया। सलाहकार ने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी कर्मचारी को सीबीआई और विजिलेंस की टीम कार्यालय के किसी काम के लिए रिश्वत के मामले में गिरफ्तार करती है तो तत्काल प्रभाव से उसके सीनियर की जिम्मेवारी तय की जाएगी।

हालांकि यह निर्णय आर्थिक अपराध शाखा में पकड़े गए अधिकारियों के मामले में लागू नहीं होगा। सलाहकार विजय देव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि सीनियर की जिम्मेवारी फिक्स की जाएगी।

क्यों चल रहे ऑटो, जांच होनी चाहिए

if junior officer caught taking bribe, enquiry will be on senior officer

फासवेक अध्यक्ष बलजिंद्र सिंह बिट्टू का कहना है कि इस समय शहर में हजारों आटो बेधड़क सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिनमे से कई चालकों के पास लाइसेंस भी नहीं है। इनके कारण सड़कों पर जाम लगते हैं।

उनका कहना है कि शहर में जगह जगह जगह ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी तैनात हैं लेकिन फिर भी आटो की संख्या बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि प्रशासन को इसकी भी जांच करनी चाहिए। उनका कहना है कि वह इस मामले को प्रशासन की ओर से बुलाई गई सलाहकार समिति की बैठक में भी उठाएंगे।

नहीं बनी टीम
पिछले साल जब सेक्टर-34 के तत्कालीन प्रभारी राजेश शुक्ला को सीबीआई ने बुडै़ल चौकी से रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया था तो उस समय पुलिस विभाग ने कहा कि था कि वह अपने स्तर पर एक टीम गठित करेगा जो समय -समय पर छापा मारकर अपने विभाग में रिश्वत लेने वाले कर्मचारियो को पकड़ेगा। लेकिन अभी तक किसी टीम का गठन नहीं किया गया। उधर, हाउसिंग बोर्ड में सीबीआई ने पिछले दिनों एक सहायक को भी गिरफ्तार किया गया तो उसको बोर्ड ने निलंबित कर दिया।

कर्मचारी रिश्वत मांगे तो मना मत करो

if junior officer caught taking bribe, enquiry will be on senior officer

नगर निगम की कमिश्नर भावना गर्ग ने दिल्ली की तर्ज पर रिश्वत खोर कर्मचारियों को पकड़वाने की अपील की है। कमिश्नर ने बुधवार को जारी अपील में शहरवासियों से कहा है कि नगर निगम का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे तो उसे मना मत कीजिए, चुपचाप उसकी वीडियो एवं आडियो रिकार्ड कर लें और उसको ई-मेल कर दें।

भावना गर्ग ने इसके लिए अलग से ई-मेल आईडी भी बनाई है जिसे वह खुद ही खोलेंगी। इस ईमेल आईडी vigilancemcc@gmail.com पर रिश्वत संबंधी सबूत, शिकायत और वीडियो भेजे जा सकते हैं। नगर निगम ने इस अपील के पोस्टर भी प्रिंट करवाए हैं। यह पोस्टर सभी कर्मचारियों और पब्लिक डीलिंग वाले सीटों पर चिपकाए जाएंगे।

इसके साथ ही यह पोस्टर के सार्वजनिक स्थलों पर भी लगाए जाएंगे। दिल्ली में भी सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह के पोस्टर चिपकाए गए हैं, जहां पर लोगों से रिश्वतखोर अधिकारियों की वीडियो बनाने की अपील की गई है। सीबीआई द्वारा 40 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किए गए डीएसपी और सब इंस्पेक्टर के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

कमिश्नर भावना गर्ग का कहना है कि इस माध्यम से हम लोगों के साथ मिलकर सभी भ्रष्ट अधिकारी एवं कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ेंगे और कानूनी आधार पर उपयुक्त सजा दिलवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed