फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If I work 4 days a month In night why are people getting stomachache Sidhu on comedy show

सिद्धू बोले- महीने में चार दिन नाइट करूं तो किसी के पेट में दर्द क्योंं?

Wed, 22 Mar 2017 01:32 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Wed, 22 Mar 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
If I work 4 days a month In night why are people getting stomachache Sidhu on comedy show
नवजोत सिद्धू
कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’में काम जारी करने की बात पर मंत्री नवजोत सिद्धू सुबह फिर बोले। इस बार उन्होंने बादल पर निशाना साधा और कहा कि क्या मुझे बादल की तरह बसें चलानी चाहिएं या भ्रष्टाचार करना चाहिए। उन्होंने फिर कहा कि अगर मैं महीने में चार दिन रात में काम करूं तो किसी के पेट में क्यों तकलीफ हो रही है। 
विज्ञापन

 


इससे पहले शाम को भी कपिल शर्मा के शो में काम करने को लेकर उन्होंने कहा था कि कि मैं शाम को क्या करता हूं यह मेरा व्यक्तिगत मामला है। किसी कार्यक्रम में काम करना ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के दायरे में नहीं आता है। मैं सातों दिन सुबह से शाम 6 बजे तक काम करता हूं। 6 के बाद क्या काम करता हूं इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू में सबकुछ सही नहीं चल रहा। सिद्धू मंत्री बनने के साथ-साथ कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’में काम जारी रखना चाहते हैं। इस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि इसे लेकर वह कानूनी सलाह लेंगे। 

अमरिंदर सिंह का कहना है कि सिद्धू को टीवी शो में काम करना चाहिए या नहीं इस पर वह एडवोकेट जनरल की राय मांगेंगे। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि संविधान की इस बारे में क्या राय है। हम अपने वकील से पूछेंगे कि मंत्री रहकर क्या कोई अलग से काम कर सकता है, जो वो करना चाहता हो। 


अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से कानून पर निर्भर करता है और वो नहीं जानते कि ये हितों का टकराव है या नहीं। उन्होंने कहा है कि वो पहले वकील से राय लेंगे तभी उसके बाद सिंद्धू से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed