फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If death occurs due to any reason, then identification is mandatory, order issued

किसी कारण से भी मौत हुई तो पहचान करना हुआ अनिवार्य, आदेश जारी

Thu, 02 Dec 2021 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
If death occurs due to any reason, then identification is mandatory, order issued
चंडीगढ़। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की अध्यक्षता में बुधवार को राज्यस्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नगर निगम में 13 गांवों के शामिल होने के बाद अब चंडीगढ़ का जीआईएस बेस्ड डिजिटल वार्ड मैप जल्द तैयार किया जाए। साथ ही कहा कि मौत चाहे जिस कारण हो, पहचान जरूरी है। शहर में होने वाली मौतों का 100 प्रतिशत चिकित्सा प्रमाणन किया जाए। इनमें कोरोना से होने वाली मौतें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया कि आरबीडी एक्ट और कोर्ट के आदेशों के तहत भी मौतों के कारणों का चिकित्सा प्रमाणन होना जरूरी है। स्वास्थ्य सचिव और मुख्य रजिस्ट्रार को जन्म व मृत्यु के 15 दिन के अंदर पंजीकरण करने को कहा गया। जन्म और मृत्यु का 100 प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। चंडीगढ़ के सभी अस्पतालों में प्रमुख स्थानों पर सूचना साइन बोर्ड भी लगाया जाएगा, जिसमें लोगों को जन्म और मृत्यु पंजीकरण की जानकारी दी जाएगी। बैठक में चंडीगढ़, पंजाब के निदेशक ऑपरेशन्स डॉ. अभिषेक जैन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

बैठक में जनगणना के आंकड़े और शहरी स्थानीय निकायों में इसके उपयोग पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। बैठक में जनगणना के विभिन्न पहलुओं नागरिक पंजीकरण प्रणाली, मैपिंग, मौतों के कारणों का चिकित्सा प्रमाणन पर प्रेजेंटेशन दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना देश का सबसे बड़ा प्रशासनिक अभ्यास : डॉ. अभिषेक जैन
बैठक को संबोधित करते हुए निदेशक ऑपरेशन्स डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि जनगणना देश का सबसे बड़ा प्रशासनिक अभ्यास है, जो राज्य सरकार की मशीनरी के सक्रिय सहयोग और भागीदारी के साथ आयोजित किया जाता है। सलाहकार धर्मपाल ने जनगणना निदेशालय के प्रयासों की सराहना की और बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को भारत सरकार और जनगणना निदेशालय के विभिन्न निदेर्शों को सही मायने में लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न कार्यों के लिए समय सीमा भी निर्धारित की, ताकि इनमें देरी न हो। बैठक में चंडीगढ़ प्रशासन के सभी प्रशासनिक सचिवों और जनगणना ऑपरेशन निदेशालय के अधिकारियों ने भाग लिया। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से संबंधित जनगणना विभाग के महत्वपूर्ण प्रकाशनों की एक छोटी प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed