{"_id":"4e50fc81d02bea5ee1392d93c2d85a01","slug":"identify-who-is-the-illegitimate-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहचानिए, ये लावारिस बच्ची किसकी है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहचानिए, ये लावारिस बच्ची किसकी है?
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Sat, 19 Apr 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने शहर में घूमती करीब पंद्रह साल की लावारिस लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे आदर्श नगर के सामने एक लड़की हलवाई की दुकान पर आ गई। लोगों ने उसके बारे पूछा तो उसने अपना नाम अमन बताया, लेकिन वह परिवार के बारे में बताने में असमर्थ है।
लोगों ने पुलिस को जानकारी देने के बाद लड़की को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। एसएमओ डा. दलेर सिंह मुल्तानी ने बताया कि लड़की का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
जांच में लड़की मानसिक तौर पर ठीक नहीं लग रही है। लड़की के परिजनों की तलाश की जा रही है।