{"_id":"62251501219d444ca27e6768","slug":"iconic-week-begins-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: आइकॉनिक वीक शुरू, कला और करतब की जुगलबंदी, लोगों ने खूब बजाईं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: आइकॉनिक वीक शुरू, कला और करतब की जुगलबंदी, लोगों ने खूब बजाईं तालियां
Mon, 07 Mar 2022 01:46 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:46 AM IST
सार
कार्यक्रम में लाइट एंड साउंड शो ने भी लोगों का मन मोहा। इसमें रंगीन दृश्यों की प्रस्तुतियों, अत्याधुनिक लेजर तकनीक और आवाज के मिश्रण से शानदार प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आइकॉनिक वीक शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित लेक पर रविवार को प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने आइकॉनिक वीक का शुभारंभ किया। पहले दिन आईटीबीपी के जवानों और कुत्तों के हैरतअंगेज करतब देख लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए, वहीं विंटेज कार रैली, बाइक रैली के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस वीक में 13 मार्च तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में प्रशासक ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है। सुशासन के सपने को पूरा करने का त्योहार और वैश्विक शांति व विकास का त्योहार है। कार्यक्रम में आईटीबीपी के जवानों ने मोटरसाइकिल पर करतब दिखाए, वहीं आग के गोले से बाइक निकालकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद आईटीबीपी के डॉग स्क्वॉड ने खोज और बचाव अभियान, बाधा को पार करने जैसे प्रदर्शन दिखाए।
विज्ञापन
महिलाओं को बताए आत्मरक्षा के गुर
कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा और सशक्त होने के लिए एक आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस की ओर से प्रशिक्षित छात्राओं ने विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रशासक ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की, साथ ही ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उनका कहना है कि इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
लाइट एंड साउंड शो ने मोहा मन
कार्यक्रम में लाइट एंड साउंड शो ने भी लोगों का मन मोहा। इसमें रंगीन दृश्यों की प्रस्तुतियों, अत्याधुनिक लेजर तकनीक और आवाज के मिश्रण से शानदार प्रस्तुति दी गई। दुबई के कलाकारों और रुद्राक्ष बैंड ने संगीतमय संध्या में चार चांद लगा दिए।
आज देख सकते हैं ये कार्यक्रम
सोमवार को पर्यावरण विभाग की ओर से वन पर्यटन, ली कार्बूजिए केंद्र में कार्यशाला, अंडरपास सेक्टर 17 में कार्यशाला, टैगोर थिएटर में कवि सम्मेलन और लाइट एंड साउंड शो का आयोजन होगा।