{"_id":"57679f841393bedc39139bbdf9b25f8d","slug":"ias-tanvi-garg-has-misuse-of-official-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS तनवी ने किया सरकारी गाड़ी का मिसयूज!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS तनवी ने किया सरकारी गाड़ी का मिसयूज!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Jun 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस तनवी गर्ग पर सरकारी गाड़ी का मिसयूज और घोटाले का आरोप लगाते हुए ग्लोबल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के अध्यक्ष एवं वकील अरविंद ठाकुर ने जिला अदालत की स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
कोर्ट ने शुक्रवार को अर्जी को मंजूर करते हुए सुनवाई की। अगली तारीख 9 जुलाई तय की है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता को इस तारीख पर अपनी गवाही दर्ज करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
अर्जी में वकील अरविंद ठाकुर ने कहा है कि आईएएस तनवी गर्ग केपास इस समय एमडी सिटको, एमडीसी और एसडीम का चार्ज है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि तीनों विभाग की गाड़ियों का इस्तेमाल वह कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आईएएस तनवी गर्ग चंडीगढ़ से बाहर गाड़ी लेकर जाने के समय प्रशासक के सलाहकार से परमीशन नहीं लेती हैं। वह सरकारी गाड़ी से तीन बार मसूरी और दो बार दिल्ली गई हैं।
उन्होंने कहा कि सिटको की पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाने के समय गाड़ी का नंबर नोट नहीं किया जाता है। उनका दावा है कि यह सब जानकारी उन्होंने आरटीआई से इकट्ठी की है।
उन्होंने अर्जी में आरोप लगाया कि हेल्थ क्लब को उन्होंने ठेके पर दे रखे है, लेकिन क्लब के मरम्मत का काम सिटको को दे रखी है।
यह भी आरोप लगाया है कि सिटको होटल में सब्जी महंगे रेट पर खरीदी जाती है। जबकि, मार्केट रेट काफी कम होते हैं। अरविंद ठाकुर ने इसकी शिकायत एमएचए को भी भेजी है।