फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Rani Nagar gets new appointment after withdraws resignation

आईएएस रानी नागर ने त्यागपत्र वापस लिया, नागरिक संसाधन सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त

Mon, 07 Dec 2020 11:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Dec 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
IAS Rani Nagar gets new appointment after withdraws resignation
आईएएस अधिकारी रानी नागर। ( फाइल फोटो)

हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर को सरकार ने त्यागपत्र वापसी के बाद सोमवार को नई नियुक्ति दे दी। उन्हें अतिरिक्त सचिव, नागरिक संसाधन सूचना विभाग लगाया गया है। उन्होंने चार मई, 2020 को आईएएस से त्यागपत्र दे दिया था।

विज्ञापन


हरियाणा कैडर की 2014 बैच की अधिकारी रानी नागर का इस्तीफा स्वीकार होता, इससे पहले उन्होंने अक्तूबर में उसे वापस ले लिया था। बीते 11 नवंबर से सरकार ने उन्हें नई तैनाती के लिए प्रतीक्षा में रखा था।
विज्ञापन



इस्तीफा देने के बाद प्रदेश सरकार ने रानी नागर का कैडर हरियाणा से बदलकर उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश करने की सिफारिश भी की थी। रानी ने अपना त्यागपत्र मई माह में तत्कालीन मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा को भेजा था, जिसमें इसका कारण सरकारी ड्यूटी के दौरान निजी सुरक्षा को खतरा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने त्यागपत्र की प्रति अपने निजी फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर भी अपलोड कर की थी। इसके बाद उन पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उत्तर प्रदेश के अनेक नेताओं व करीबियों ने इस्तीफा वापस लेने का दबाव बनाया था।


पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया, राज्य सरकार आईएएस अधिकारी के इस्तीफे के बाद यह सुनिश्चित करती है कि उस पर किसी प्रकार की कोई विभागीय कार्रवाई या जांच आदि लंबित न हो। सरकार के प्रति किसी प्रकार की कोई देनदारी लंबित न हो, इसके बाद त्यागपत्र के मामले में राज्य सरकार अपनी अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed