फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   ias ashok khemka, ias pardeep kasni, haryana ias transfer, haryana transfer, haryana

IAS खेमका और IAS कासनी अब साथ-साथ करेंगे काम

Thu, 02 Jun 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jun 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
ias ashok khemka, ias pardeep kasni, haryana ias transfer, haryana transfer, haryana
हरियाणा में आईएएस ऑफिसर्स के तबादले - फोटो : फाइल फोटो
आईएएस अशोक खेमका और आईएएस प्रदीप कासनी साथ-साथ काम करेंगे। दोनों को एक विभाग में नियुक्ति दी गई है। अभिलेखागार विभाग के सचिव व महानिदेशक, औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक व सचिव प्रदीप कासनी को विज्ञान एवं तकनीक विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। पहले से ही इस विभाग में आईएएस अशोक खेमका काबिज हैं। रोजगार विभाग के निदेशक और विशेष सचिव प्रवीन कुमार को अभिलेखागार विभाग का निदेशक और विशेष सचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश के 11 आईएएस, एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। वित्त और योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा निगरानी और समन्वय विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है। औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रूप राम जोवल को वर्तमान कार्यभार के अलावा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन


प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग के प्रधान सचिव सिद्धी नाथ राय को पर्यावरण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। पर्यावरण, निगरानी एवं समन्वय व सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी को आबकारी एवं कराधान तथा खनन एवं भू-विज्ञान विभाग के प्रधान सचिव के अलावा सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। हरियाणा पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक समीर पाल सरों को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव और राज्य शहरी आजीविका मिशन व राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार, नागरिक उड्डयन के सलाहकार और विशेष सचिव अशोक सांगवान को वर्तमान कार्यभार के अलावा सहकारी चीनी मिल लिमिटेड प्रसंघ के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सहकारी चीनी मिल लिमिटेड प्रसंघ के प्रबंध निदेशक और पंचकूला हुडा मुख्यालय के प्रशासक पीसी मीणा को सेकेंडरी एजुकेशन डिपॉर्टमेंट के निदेशक एवं स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया है।


खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक और विशेष सचिव जगदीप सिंह को हरियाणा डेयरी डेवेलपमेंट को-ओपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। विज्ञान एवं तकनीक विभाग के निदेशक, हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट को-ओपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध निदेशक अंशज सिंह को औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक व रोजगार विभाग का निदेशक और अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया है। हुडा के प्रशासक, पंचकूला शहरी संपदा के अतिरिक्त निदेशक हरदीप सिंह को पंचकूला हुडा मुख्यालय के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed