फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Ashok Khemka Filed Petition in High Court Against Supreme Court

आईएएस अशोक खेमका फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे, याचिका खारिज

Sat, 06 Jun 2020 11:38 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 06 Jun 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
IAS Ashok Khemka Filed Petition in High Court Against Supreme Court
आईएएस अशोक खेमका - फोटो : फाइल फोटो
अकसर विवादों में रहने वाले हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने खेमका को उपयुक्त स्तर पर मांग रखने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद वरिष्ठ आईएएस ने याचिका वापस लेने की बात कही, जिसे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया और इसके बाद हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया। अशोक खेमका ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेट्री जनरल को प्रतिवादी बनाया है।
विज्ञापन


याचिका के अनुसार एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खेमका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। खेमका ने अपना जवाब खुद सुप्रीम कोर्ट में दायर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने खेमका का जवाब अस्वीकार करते हुए उनको वकील के माध्यम से जवाब दायर करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों का हवाला देते हुए खेमका ने कहा कि वो स्वयं वह सभी योग्यताएं रखते हैं जो एक वकील के पास होती है। ऐसे में वह खुद जवाब दायर करना चाहते हैं । लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी मांग अस्वीकार कर दी थी। इसी को खेमका ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed