फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Ashok Khemka and Sanjeev Verma dispute reached High Court

हरियाणा: आईएएस अशोक खेमका और संजीव वर्मा का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, जनहित याचिका के माध्यम से अपील

Wed, 25 May 2022 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 May 2022 12:36 AM IST
सार

मामला हरियाणा के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के बीच के विवाद से जुड़ा है ऐसे में याचिका में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कैबिनेट मंत्री अनिल विज को नाम से प्रतिवादी बनाया गया है।

विज्ञापन
IAS Ashok Khemka and Sanjeev Verma dispute reached High Court
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका और संजीव वर्मा द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। लोगों का सरकार से विश्वास ना उठे इसलिए विवाद का निपटारा करने के लिए उचित निर्देश जारी करने की जनहित याचिका में अपील की गई है।

विज्ञापन


जनहित याचिका दाखिल करते हुए एडवोकेट जगमोहन भट्टी ने हाईकोर्ट को बताया कि हाल ही में दोनों वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चर्चा में है। दोनों आईएएस अधिकारियों ने एक-दूसरे के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। याचिका में कहा गया कि जिस प्रकार से दो आईएएस अधिकारी आपस में भिड़ रहे हैं उससे लोगों में सरकार के प्रति विश्वास कम हो रहा है। 
विज्ञापन


जांच एजेंसियों को इस मामले में संवेदनशील तरीके से जांच करने का निर्देश जारी करने की अपील की गई है। इसके साथ ही इस मामले में डीजीपी को दखल देने और इन मामलों की खुद निगरानी करने का निर्देश जारी करने की अपील की गई है। मामला हरियाणा के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के बीच के विवाद से जुड़ा है ऐसे में याचिका में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कैबिनेट मंत्री अनिल विज को नाम से प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल कर दी गई है जिस पर जल्द सुनवाई संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed