फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband Swallowed Poison After His Wife Murdered In Hisar

पड़ोसियों ने झांक कर देखा तो सामने था दिल दहला देने वाला मंजर, आंगन में इस हाल में पड़ी थी दो लाशें

Sun, 21 Jul 2019 12:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Jul 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Husband Swallowed Poison After His Wife Murdered In Hisar
सांकेतिक तस्वीर

हिसार के गांव सुलचानी में शनिवार सुबह दंपती घर के आंगन में बिछी दो चारपाइयों पर मृत मिले। पड़ोसियों ने इसकी सूचना मृतक के भाई को दी। इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने दोनों शवों का हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। गांव सुलचानी निवासी 62 वर्षीय दिलबाग व 59 वर्षीय लक्ष्मी घर के आंगन में अपनी-अपनी चारपाई पर मृत मिले। 

विज्ञापन


मृतक के भाई सुलचानी निवासी सूरत सिंह ने बताया कि 15 वर्ष पहले एक रोड एक्सीडेंट में दिलबाग की टांग कट गई थी, जिसके बाद वह टेंशन में रहने लगा था। वह शराब पीकर अक्सर पत्नी लक्ष्मी के साथ झगड़ा व मारपीट करता था।
विज्ञापन


सूरत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी दिलबाग ने पत्नी के साथ झगड़ा किया था तो उसने नशे की हालत में पहले पत्नी लक्ष्मी को बिजली के तार से उसका गला घोंट कर मार डाला और जब उसने देखा कि वह मर गई तो उसने घर में रखी कीटनाशक दवा निगल ली, जिसके कारण दोनों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब सुबह में देर तक भी दिलबाग व लक्ष्मी नहीं उठे तो पड़ोसियों ने मकान के अंदर झांक कर देखा तो दोनों अचेत अवस्था में पड़े मिले। लक्ष्मी के गले पर निशान मिले और दिलबाग के मुंह से झाग निकली थी। पुलिस ने मृतक दिलबाग के खिलाफ पत्नी की हत्या के जुर्म में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

घर मे अकेले थे पति-पत्नी, छोटा बेटा गया है कांवड़ लेने
दिलबाग की पांच बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और दो लड़के मोहित व सोनू हैं। बड़ा लड़का मोहित पिछले 15 दिनों से हिसार में एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहा है, जिसके कारण वह हिसार में ही रह रहा है। छोटा बेटा सोनू एक दिन पहले ही कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। घर पर दोनों पति-पत्नी ही थे। 

मौके का मुआयना किया गया तो यहीं पता चला है कि मृतक दिलबाग शराब का आदी था और घर पर लड़ाई-झगड़ा करता था। रात को वह शराब के नशे में था और उसने पहले पत्नी को केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। - राजसविंद्र, थाना प्रभारी नारनौंद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed