फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband sentenced to life imprisonment for killing his wife in Jind

Jind News: हत्यारे पति को आजीवन कारावास, 10 हजार रुपये जुर्माना, गला काट पत्नी की ली थी जान

Wed, 22 Feb 2023 05:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Feb 2023 05:45 PM IST
सार

बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए एडिशनल सेशंस जज अमरजीत सिंह की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया और आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को तीन माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।

विज्ञापन
Husband sentenced to life imprisonment for killing his wife in Jind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के जींद में गर्दन काटकर पत्नी की हत्या करने के दोषी को एडिशनल सेशंस जज अमरजीत सिंह की अदालत ने आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को तीन माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। थाना सदर नरवाना पुलिस को रोहतक निवासी संजय ने 23 अगस्त 2018 को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन अनिता की शादी 18 साल पहले झील निवासी मनोज के साथ हुई थी।

विज्ञापन


शादी के बाद से ही पति मनोज शराब पीकर बहन से मारपीट करता था। इससे तंग आकर वह कई महीने तक मायके में भी रही लेकिन सामाजिक तौर पर बातचीत करके उसे ससुराल भेज दिया गया था। 23 जुलाई को मनोज की बहन के पति मुकेश ने उसे फोन पर सूचित किया कि अनीता की मौत हो गई है। जब वह झील पहुंचा तो मकान के पीछे अनीता की लाश पड़ी थी। उसके सिर और गर्दन पर चोट के निशान थे। खून भी पड़ा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए एडिशनल सेशंस जज अमरजीत सिंह की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया और आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को तीन माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed