{"_id":"64e38128aa322827ac06c915","slug":"husband-reached-police-to-complain-against-his-wife-in-amritsar-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई या प्रेमी: थाने पहुंचा पति बोला- पाकिस्तानी से पत्नी को हो गया प्यार, रात में बात करती है, हमें बचा लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई या प्रेमी: थाने पहुंचा पति बोला- पाकिस्तानी से पत्नी को हो गया प्यार, रात में बात करती है, हमें बचा लो
Mon, 21 Aug 2023 09:11 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:11 PM IST
सार
पति का कहना है कि पत्नी देर रात तक फोन पर बात करती है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर वह इंटेलिजेंस विभाग के दफ्तर भी पहुंचा। यहां भी उसने अधिकारियों से पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करने की अपील की।
विज्ञापन
Punjab News:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यह एक शख्स ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसकी पत्नी को किसी पाकिस्तानी से प्यार हो गया है। वह रोज रात में उससे फोन पर बात करती है। पति ने पुलिस से मामला दर्ज करने की मांग की। वहीं पत्नी का कहना है कि वह अपने भाई से बात करती है।
विज्ञापन
पति अखंड पाठी है। उसने थाना सी डिवीजन और इंटेलिजेंस विभाग के दफ्तर में शिकायत दी और अपनी बीवी से बचाने की गुहार लगाई है। दो दिन से पुलिस कार्यालय के चक्कर लगा रहे पति के आरोप से सभी लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
उसका कहना है कि पत्नी देर रात तक फोन पर बात करती है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर वह इंटेलिजेंस विभाग के दफ्तर भी पहुंचा। यहां भी उसने अधिकारियों से पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करने की अपील की।
विज्ञापन
पति ने अधिकारियों से कहा कि अगर उसकी पत्नी का प्रेमी पाकिस्तानी जासूस या आतंकवादी निकला तो पुलिस उसे तंग न करे। वहीं, उसकी पत्नी का इस संबंध में कहना है कि पाकिस्तान से फोन करने वाला व्यक्ति उसका प्रेमी नहीं बल्कि भाई बना है।
वह अपना दुख-सुख उससे साझा करती है। दूसरी ओर, पति ने पुलिस से पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। पति का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी पत्नी का मोबाइल पटककर तोड़ रहा है। पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। मगर जांच शुरू कर दी है।