{"_id":"5ef9f27c8ebc3e42bd4d9f7e","slug":"husband-hangs-himself-after-a-fight-with-wife-dies-chandigarh-news-pkl3796521145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़े के बाद पति ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से झगड़े के बाद पति ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में पत्नी से अनबन के बाद 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया। किराएदार ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से उतरवा कर जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
संदीप डड्डूमाजरा में मां, पत्नी और चार वर्षीय बेटे के साथ रहता था। वह पहले चंडीगढ़ नगर निगम में सफाईकर्मी था। इसके बाद वह ऑटो चलाने लगा। रविवार रात उसकी पत्नी और मां से अनबन हो गई। इसके बाद रात करीब 12.30 बजे वह कमरे में सोने चला गया। अगली सुबह करीब 7.30 बजे घर में रहती एक महिला किराएदार जब मोटर चालू करने गई तो देखा कि संदीप पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ है। शोर के बाद आसपास के लोग जमा हो गए।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि संदीप नशे का आदी था। बीते दिन वह ज्यादा नशा करके घर आया था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी और मां से अनबन हुई थी। इसके चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल संदीप अभी कोई काम नहीं कर रहा था। मलोया थाना पुलिस परिजनों के बयान पर मामले की छानबीन में जुट गई है।