{"_id":"64c28f7b9b51cbdc0400f463","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-wife-in-yamunanagar-of-haryana-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दहेज में बाइक व 50 हजार नहीं लाई तो पति ने दिया तीन तलाक, घर से भी निकाला, जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: दहेज में बाइक व 50 हजार नहीं लाई तो पति ने दिया तीन तलाक, घर से भी निकाला, जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप
Thu, 27 Jul 2023 09:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 Jul 2023 09:21 PM IST
सार
महिला ने बताया कि बीती 10 मार्च को ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर बाइक व 50 हजार रुपये लाने का दबाव बनाया लेकिन उसने दहेज देने में असमर्थता जताई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उससे मारपीट की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक महिला ने अपने पति पर दहेज में बाइक व 50 हजार न मिलने पर तीन तलाक देने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ व गलत काम करने का प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिले के एक गांव निवासी महिला ने प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी पटियाला के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ 15 मार्च 2022 को मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसका पति व जेठ स्मैक पीने के आदी है, जो नशा करके उससे मारपीट करता था। महिला का आरोप है कि एक दिन वह अपने कमरे में अकेली थी। तभी उसका जेठ नशे में आया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। उसने यह बात अपने पति व सास को बताई लेकिन उन्होंने उल्टा उसे ही दोष देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बीती 10 मार्च को ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर बाइक व 50 हजार रुपये लाने का दबाव बनाया लेकिन उसने दहेज देने में असमर्थता जताई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उससे मारपीट की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उसके पति ने उसे तलाक-तलाक-तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। उसने यहां आकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामले में महिला के पति, जेठ, ससुर, सास, जेठानी व बिचौलिये पर मामला दर्ज कर लिया है।