{"_id":"5ebc49338ebc3e9048061d23","slug":"hunger-strike-by-patients-in-hospital-of-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के मरीजों ने अस्पताल में की भूख हड़ताल, बोले- हम बिल्कुल ठीक, प्रशासन घर नहीं भेज रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के मरीजों ने अस्पताल में की भूख हड़ताल, बोले- हम बिल्कुल ठीक, प्रशासन घर नहीं भेज रहा
Thu, 14 May 2020 01:00 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में बुधवार दोपहर कोरोनाग्रस्त 26 मरीजों ने भूख हड़ताल कर दी और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक दस दिन में उनका टेस्ट करके रिपोर्ट नहीं दी जा रही है और बेवजह सिविल अस्पताल में रखा जा रहा है। उनमें किसी तरह का कोई लक्षण नहीं है।
विज्ञापन
मरीज अशोक ने बताया कि श्री गुरुनानक अस्पताल में 12 दिन में दो बार टेस्ट करके घर भेज दिया गया। जालंधर में 14 दिन से कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि केंद्र सरकार की गाइडलाइन जो शनिवार को रिलीज की गई है, उसमें कहा गया है कि जिस मरीज को 10 दिन हो गए हैं, उसे बिना टेस्ट घर भेज दिया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस गाइडलाइन पर अमल नहीं कर रही है।
विज्ञापन
मामले को लेकर जब 26 मरीजों ने खाना खाने से इनकार कर दिया तो डॉक्टरों के समझाने पर खाया। डॉक्टरों ने उन्हें जल्द घर भेजने का भरोसा दिया है। इसकी बाकायदा वीडियो बनाकर सिविल अस्पताल के मरीजों ने वायरल की, जिसमें पैक्ड फूड एक कुर्सी पर पड़ा हुआ है और पानी की बोतल भी साथ पड़ी है। इस वीडियो में तमाम मरीज एक सुर में बोल रहे हैं कि वह घर जाना चाहते हैं, उनके भीतर लक्षण नहीं है।
विज्ञापन
एक मरीज पॉजिटिव मिला, एक डिस्चार्ज
सिविल अस्पताल से बुधवार को 26वीं कोरोना मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। बस्ती दानिशमंदा के न्यू रसीला नगर की एक महिला को 23 अप्रैल को यहां भर्ती किया था। वहीं ईश्वर नगर काला संघिया रोड का एक मरीज कोरोनाग्रस्त पाया गया। उसकी दोनों किडनी में बीमारी है और ऐसी आशंका है कि किसी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना वायरस ने चपेट में लिया है।